फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में रोड शो: मनीष सिसोदिया ने पहाड़ से फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना, तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी 
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी  Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Manish Sisodia Road Show and election campaign in uttarkashi Photos
उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को पहाड़ पर चुनावी अभियान की शुरुआत उत्तरकाशी से की। यहां आयोजित जनसभा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव अभियान की आधार शिला उत्तरकाशी में रखी जा रही है और नींव का पत्थर अजय कोठियाल के नाम से रखा गया है। जनसभा के दौरान कई लोग पार्टी में शामिल हुए। 

बुधवार को उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए यहां के लोगों ने खून पसीना बहाया। लेकिन राज्य बनने के बाद वोट गलत जगह दिया, लेकिन उनके पास विकल्प नहीं था। लेकिन अब आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प है।

Manish Sisodia in Uttarakhand: उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

सिसोदिया ने कहा कि कर्नल कोठियाल केवल गंगोत्री विधायक या उत्तराखंड के सीएम पद के लिए नहीं लड़ रहे हैं बल्कि उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए खड़े हैं। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस पूरे राज्य में एक सरकारी स्कूल बता दें जहां निजी स्कूलों को छोड़ कर बच्चे आ रहे हों। वहीं, दिल्ली में निजी स्कूलों को छोड़ कर बच्चे सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।

Uttarakhand Election 2022: Manish Sisodia Road Show and election campaign in uttarkashi Photos
उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने दबदबा बनाया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में मंहगी बिजली खरीदने के बावजूद वहां की 80 फीसदी जनता का बिल शून्य आता है। उत्तराखंड में बिजली बनती है, लेकिन फिर भी महंगी है।

Uttarakhand Election 2022: Manish Sisodia Road Show and election campaign in uttarkashi Photos
उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जो दिल्ली में हो सकता है वह उत्तराखंड में क्यों नहीं। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो उत्तराखंड में भी सस्ती बिजली, बेहतर स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक होंगे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा चौहान ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Manish Sisodia Road Show and election campaign in uttarkashi Photos
उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया ने कहा कि जब कांग्रेस व भाजपा वाले वोट मांगने आएं तो उनसे यह सवाल जरूर पूछना कि 21 सालों से उत्तराखंड की जनता से छलावा क्यों किया। दिल्ली में सरकार में आते ही आप ने शिक्षकों का वेतन बढ़ाया, लॉकडाउन में लोगों को राहत दी और  रोजगार दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 5 हजार से 10 हजार रुपये किया। लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक भी खोले गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Manish Sisodia Road Show and election campaign in uttarkashi Photos
उत्तरकाशी में मनीष सिसोदिया का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार तीन बार बनी। तीनों बार आप ने एक ही सीएम दिया। लेकिन उत्तराखंड में भाजपा ने एक ही सरकार में तीन सीएम दे दिए हैं। सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद लोगों ने दोबारा भाजपा और कांग्रेस की ओर देखा तक नहीं। तब से लगातार तीसरी बार आप की सरकार बनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed