फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Sluggish monsoon progress heat intensifies heavy rain warning issued for today

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की धीमी रफ्तार, गर्मी दिखाने लगी तेवर; दून में बढ़ा तापमान, आज बारिश के आसार

Thu, 10 Sep 2026 01:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 10 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

मानसून के कमजोर पड़ने का सीधा असर तापमान पर दिखाई दे रहा है। बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण पिछले दिनों तापमान अपेक्षाकृत कम बना हुआ था। अब बारिश की गतिविधियां कम होने और धूप निकलने से तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Sluggish monsoon progress heat intensifies heavy rain warning issued for today
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही मैदानी इलाकों में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर कमजोर पड़ने के साथ ही दिन में चटक धूप खिल रही है। इसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन


बारिश के दौरान जहां मौसम सुहावना बना हुआ था, वहीं अब धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण सूरज के तेवर तीखे रहे। दोपहर के समय गर्मी का असर सबसे अधिक महसूस किया गया। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को उमस के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


आज भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में दस सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: बरसात में जल व मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, मानें ये सलाह

दिन में गर्मी, सुबह-शाम कुछ राहत
राजधानी में दिन के मुकाबले सुबह और शाम के समय मौसम कुछ राहत देने वाला बना हुआ है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने से गर्मी बढ़ जाती है। मौसम में नमी के कारण पसीने और उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मानसून के बीच सितंबर में इस तरह की गर्मी ने एक बार फिर गर्मी का अहसास करा दिया है। उधर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव सामान्य है। बारिश कमजोर पड़ने पर तापमान बढ़ना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed