फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manish Sisodia in Uttarakhand: today Manish Sisodia starting election campaign in uttar kasi

Manish Sisodia in Uttarakhand: उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

Wed, 17 Nov 2021 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Nov 2021 02:55 PM IST
सार

Manish Sisodia in Uttarakhand: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल आप प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन
Manish Sisodia in Uttarakhand: today Manish Sisodia starting election campaign in uttar kasi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप पार्टी ने गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल को प्रत्याशी बनाए जाने की विधिवत घोषणा कर दी है। यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गंगोत्री के मतदाताओं को एक अच्छा विकल्प मिला है। कोठियाल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में एक मानक स्थापित करेंगे। सिसोदिया की प्रेस वार्ता के बाद उत्तरकाशी में रोड शो भी निकाला गया। इस दौरान लोगों ने उनका अभिवादन किया।इसके साथ ही जनसभा के दौरान कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली।

विज्ञापन


गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल आप प्रत्याशी
बुधवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तरकाशी में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड व विशेष कर गंगोत्री विधान सभा सीट के लोगों के लिए वह एक खुशखबरी लेकर आए हैं। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि गंगोत्री विधान सभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल आप प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन


कहा कि उत्तरकाशी के लोगों के लिए कर्नल का नाम परिचय का मोहताज नहीं है। यहां के बच्चे-बच्चे के दिल से कर्नल जुड़े हुए हैं। सिसोदिया ने कहा कि कोठियाल जिस समय राजनीति में भी नहीं थे, उस वक्त भी उन्होंने उत्तराखंड व गंगोत्री के लोगों के लिए निस्वार्थ रूप से काम किया है। गंगोत्री विधानसभा के लोगों ने कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस पर भरोसा जताया है। लेकिन दोनों पार्टियों ने यहां के लोगों को दुखी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पार्टियों ने लोगों को ठगा है। लोग छला हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग विकल्प का इंतजार कर रहे हैं। यहां के लोगों के पास विकल्प नहीं था। अब यहां के लोगों के पास आम आदमी पार्टी का विकल्प है। यहां के लोगों को एक बड़ा विकल्प मिला है। पत्रकार वार्ता में कर्नल अजय कोठियाल, कर्नल सुनील कोटनाला, राजीव चौधरी पुष्पा चौहान आदि मौजूद थे।

Delhi Pollution: मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब-हरियाणा जिम्मेदार

उत्तराखंड की राजनीति गंगोत्री से होती है तय

सिसोदिया ने कहा कि पवित्रता की जब बात होती है तो गंगाजल की बात होती है, और गंगाजल की जब बात होती है तो गंगोत्री की बात होती है। उत्तराखंड की राजनीति की पवित्रता, ईमानदारी व उत्तराखंड की राजनीति में अब नई हवा चलेगी और उसकी शुरुआत गंगोत्री विधानसभा से होगी। उत्तराखंड की राजनीति गंगोत्री सीट तय करती है। गंगोत्री से जो राजनीति चलती है वह पूरे प्रदेश में चलती है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में है बुरी स्थिति
सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ों में बुरी स्थिति है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गर्भवती व प्रसूताएं दम तोड़ रही हैं। बच्चों के लिए स्कूल नहीं हैं। उत्तराखंड के लोग जिस राजनीतिज्ञ का इंतजार कर रहे थे, वह उन्हें गंगोत्री से मिल रहा है। गंगोत्री से ऐसा नेता मिल रहा है जो उत्तराखंड बनने के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करेगा।

आध्यत्यमिक व पर्यटन राजधानी बनने की पूरी क्षमताएं है उत्तराखंड में
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आध्यत्मिक व पर्यटन राजधानी बनने की पूरी क्षमताएं हैं। लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी भी सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है। सरकारें व सरकार में बैठे लोग सभी अपने को धनी बनाते चले गए।

इस सीट को लेकर मिथक
गंगोत्री विधान सभा सीट के मिथक को लेकर आम आदमी पार्टी गंभीर है। इस सीट को लेकर मिथक है कि जिस पार्टी का इस सीट पर कब्जा होता है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। इसीलिए माना जा रहा है कि मनीष सिसोदिया पहाड़ में चुनावी अभियान की शुरुआत गंगोत्री सीट से कर रहे हैं और यह भी माना जा रहा है कि इसीलिए कर्नल कोठियाल के गंगोत्री से चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा की गई है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed