{"_id":"61d3e9eaf0d63a2af32578dc","slug":"uttarakhand-election-2022-arvind-kejriwal-rally-written-script-for-third-option-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kejriwal Uttarakhand Rally: आप की रैली ने लिखी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की पटकथा, भीड़ से गदगद दिखे आप नेता, तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kejriwal Uttarakhand Rally: आप की रैली ने लिखी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की पटकथा, भीड़ से गदगद दिखे आप नेता, तस्वीरें
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को देहरादून में हुई केजरीवाल की नवपरिवर्तन रैली की कामयाबी ने उत्तराखंड की सियासत में आम आदमी पार्टी की धमक दिखाने के साथ ही प्रदेश में तीसरे सियासी विकल्प की पटकथा भी लिख दी है।
परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद केजरीवाल का भी जलवा दिखा है। चुनाव से ठीक पहले पहली बड़ी रैली में उम्मीदों के अनुरूप उमड़ी भीड़ से आप के नेता भी गदगद नजर आए। मंच से केजरीवाल भी इस बात को कहने से नहीं चूके कि लोगों में क्या जज्बा है।
परेड ग्राउंड में पिछले महीने मोदी, राहुल के बाद सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली में तीसरे विकल्प का दम दिखा। उनके रैली में पहुंचने का कार्यक्रम दो बजे तय था। लेकिन दोपहर 12 बजे तक रैली में भीड़ नहीं जुट पाई थी।
ग्राउंड में लगाई गई कुर्सियां खाली रहने से आप नेताओं माथे पर शिकन दिखाई दी। एक बजे तक रैली स्थल खाली नजर आ रहा था। वहीं, केजरीवाल के मंच पर पहुंचने का समय भी नजदीक आ रहा था, लेकिन केजरीवाल के पहुंचने से एक घंटा पहले ही पार्टी कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ पहुंचे।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रैली में प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता खासा जोश दिखाई दिया। कुछ ही देर में सारी कुर्सियां भर गईं। दोपहर 2.57 बजे केजरीवाल मंच पर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर उनका अभिवादन किया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल भी भीड़ को देख कर गदगद दिखे। वह मंच से यह कहने से नहीं चूके कि लोगों में कितना जज्बा और जोश है। यह रैली में उमड़ी भीड़ से दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल की रैली में लाइट, कैमरा, एक्शन की स्थिति रही। मौसम साफ होने से धूप खिली रही। रैली को कवरेज करने के लिए मीडिया के कैमरे सज गए थे। लेकिन रैली में भीड़ नजर नहीं आ रही थी। केजरीवाल के पहुंचने से कुछ समय पहले रैली में एक्शन दिखा। एक घंटे के अंदर पंडाल भर गया था। केजरीवाल के संबोधन तक लोग रैली में भी डटे रहे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि अब उत्तराखंड में आप की सरकार का आना तय है। भाजपा और कांग्रेस के पिछले 21 सालों के काम को देख कर प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के आने से लोगों को बेहतर विकल्प मिल रहा है। लोगों को आप से काफी उम्मीदें है।
-कर्नल अजय कोठियाल, आप नेता
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।