{"_id":"61d2e11db953d65cc356b1c7","slug":"arvind-kejriwal-uttarakhand-visit-arvind-kejriwal-s-first-big-public-meeting-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा, अब हल्के में नहीं ले पाएंगी भाजपा और कांग्रेस, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा, अब हल्के में नहीं ले पाएंगी भाजपा और कांग्रेस, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
arvind kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के परेड ग्राउंड में साेमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस नव परिवर्तन रैली से केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस की ओर से परेड ग्राउंड में बड़ी रैली की जा चुकी है। चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने रैली की थी।
इसके बाद तीन जनवरी यानी सोमवार को केजरीवाल की रैली हुई। रैली में भीड़ जुटाने के लिए आप ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। रैली में भारी भीड़ तो नहीं थी लेकिन जितनी भीड़ थी उससे कांग्रेस और भाजपा के माथे पर बल पड़ना निश्चित है। अरविंद केजरीवाल ने छठवें दौरे में दो बड़े एलान कर सैनिक वोट साधने की कोशिश की है।
उत्तराखंड से कोई भी जवान, चाहे वो फौज से हो, पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो। जो देश सेवा करते हुए शहीद होगा उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं उन्होंने पूर्व फाैजियों को सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी देने का भी एलान किया।
2 of 6
arvind kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में केजरीवाल का यह छठवां का दौरा था। जिसमें उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं। इससे पहले पांच बार उत्तराखंड का दौरा कर केजरीवाल मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा और महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दे चुके हैं। इन सभी गारंटी में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
3 of 6
arvind kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने पीएम मोदी की रैली में एक लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा था। जबकि कांग्रेस ने भी भाजपा से अधिक भीड़ जुटाने का एलान किया था। इसी क्रम में प्रदेश की राजनीति में तीसरे विकल्प के रूप में देख आम आदमी पार्टी ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थी। प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता रैली में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
arvind kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा में भीड़ भी अपेक्षाकृत रही। दोपहर एक बजे तक मैदान में बेहद कम लोग मौजूद थे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने जितना सोचा था उतनी भीड़ अरविंद केजरीवाल को सुनने पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
arvind kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली का कहना है कि परेड ग्राउंड में केजरीवाल का मेगा शो था। इससे भाजपा व कांग्रेस की नींद उड़ना स्वाभाविक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।