फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: पानी पीने गया हिरण का बच्चा भागीरथी के टापू पर फंसा, डेढ घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की पकड़ में आया, तस्वीरें...

Sun, 13 Mar 2022 09:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Mar 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand:  Deer Child went to drink water trapped on island of Bhagirathi, SDRF rescuedऽ See photos
भागीरथी के टापू पर फंसा हिरण का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

भागीरथी नदी पर बने टापू में फंसे हिरण के बच्चे को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरन के बच्चे को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है। मणिकर्णिका घाट के समीप भागीरथी नदी पर बने टापू में शनिवार सुबह लोगों ने हिरण के बच्चे को फंसा हुआ देखा। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन संसाधन न होने के कारण वह भागीरथी नदी की तेज धारा को पार कर टापू तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो पाई। डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण के बच्चे के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को घटना से अवगत कराया। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया।

ये भी पढ़ें...राहत:  होली पर यूपी, बिहार सहित इन राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधा, बस एक क्लिक पर जानिए ट्रेनों की पूरी जानकारी

एसडीआरएफ प्रभारी जगंदबा प्रसाद ने बताया कि करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण का बच्चा पकड़ में आया। एसडीआरएफ मोटर बोट व क्याक के सहारे हिरन के बच्चे तक पहुंची। जिसे पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंपा गया। डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण का बच्चा पानी पीने नदी में आया था।

Uttarakhand:  Deer Child went to drink water trapped on island of Bhagirathi, SDRF rescuedऽ See photos
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ मोटर बोट व क्याक के सहारे हिरण के बच्चे तक पहुंची। इस दौरान वह किसी तरह टापू में पहुंच गया। लेकिन भागीरथी की तेज धारा को पार कर नहीं लौट पा रहा था।
Uttarakhand:  Deer Child went to drink water trapped on island of Bhagirathi, SDRF rescuedऽ See photos
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी रेंजर एमपी मिश्रा ने बताया कि हिरण के बच्चे को सकुशल मुखेम रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में महिपाल सिंह, जसवेंद्र सिंह, रुस्तम सिंह, अनमोल सिंह, प्रदीप राणा, सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अक्षय कुमार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand:  Deer Child went to drink water trapped on island of Bhagirathi, SDRF rescuedऽ See photos
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में भागीरथी में पानी कम होने के वजह से इस स्थान पर नदी दो धाराओं में बढ़ जाती है। और बीच में कुछ खाली स्थान छूट जाता है जो एक टापू की शक्ल ले लेता है। 
विज्ञापन
Uttarakhand:  Deer Child went to drink water trapped on island of Bhagirathi, SDRF rescuedऽ See photos
भागीरथी टापू पर फंसा हिरण का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
इस अस्थाई टापू पर किसी भी जानवर के फंसने की यह पहली घटना है। जिस कारण यहां रेस्क्यू करने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed