{"_id":"622c816ad699c715df68b8c0","slug":"uttarakhand-increased-facility-for-up-bihar-mp-rail-passengers-on-holi-just-one-click-to-know-complete-information-related-to-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: होली पर यूपी, बिहार सहित इन राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधा, बस एक क्लिक पर जानिए ट्रेनों की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: होली पर यूपी, बिहार सहित इन राज्यों के रेल यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधा, बस एक क्लिक पर जानिए ट्रेनों की पूरी जानकारी
Sun, 13 Mar 2022 09:47 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:47 AM IST
सार
उत्तर रेलवे, मंडल मुख्यालय ने देहरादून-इंदौर और देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस के लिए आदेश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक होली पर यात्रियों की भारी भीड़ देखते हुए सुविधा बढ़ाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीटों को लेकर परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे, मंडल मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक फिलहाल देहरादून से इंदौर जाने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है। वहीं 15 और 16 मार्च को संचालित होने वाली देहरादून- उज्जैन एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने को लेकर उत्तर रेलवे, मंडल मुख्यालय की ओर से आदेश मिल गया है। वहीं कुछ और ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा का यह भी कहना है कि अतिरिक्त कोच नहीं होने से ट्रेनों में कोच लगाने को लेकर कुछ दिक्कतें भी आ रही है लेकिन समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने से मिलेगी राहत
बता दें कि होली, दीपावली जैसे पर्वों पर यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्री बड़ी संख्या में सफर करते हैं। ऐसे में देहरादून से सिर्फ 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन होने से ट्रेनों में सीटों को लेकर भारी मारामारी रहती है।
ये भी पढ़ें...मचेगी रार या होगा आगे का प्लान तैयार : उत्तराखंड में सत्ता विरोधी रुझान के बाद भी कांग्रेस ने खो दिया सरकार में वापसी का अवसर
स्थिति यह है कि फिलहाल देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून- गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस देहरादून जैसी ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। लेकिन अब जबकि उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं तो इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी
होली पर यात्रियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए परिवहन निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों को संचालित करने का फैसला दिया है। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक आईएसबीटी देहरादून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए 388 यात्री बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे लेकर परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से सहायक महाप्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि होली के मौके पर आईएसबीटी से 90, ऋषिकेश से 37 और हरिद्वार से 29 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इतना ही नहीं मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता के मुताबिक होली पर यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर तत्काल अतिरिक्त् बसें लगायी जाएंगी। साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई।