फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि हुई भगवामय: उत्तराखंड में भाजपा की जीत का जश्न जारी, खूब उड़ा रंग गुलाल, नेता पहुंचे भगवान के द्वार, तस्वीरों में देखिए...

Sat, 12 Mar 2022 10:11 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election results 2022 : After the results of the Uttarakhand assembly elections winning candidates worshiped in the temples
उत्तराखंड में जश्न - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद शुक्रवार को विजयी प्रत्याशी मंदिरों में मत्था टेकने पहुंचे। दिनभर विजेता प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक ऋतु खंडूड़ी की जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने शहर से लेकर भाबर तक विजय जुलूस निकाल जीत का जश्न मनाया।



ढोल नगाड़ों पर थिरके भाजपाइयों ने भगवा गुलाल उड़ाया। नवनिर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी ने नगर में व्यापारियों व लोगों से संपर्क कर उनका आभार जताया। मालवीय उद्यान में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक ऋतु खंडूड़ी का फूलमालाओं व होली मनाकर स्वागत किया।

श्रीनगर विधानसभा सीट चुनाव जीतने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत शुक्रवार को सेम नागराजा भगवान के दर्शन करने लंबगांव पहुंचे। नागराजा के पश्वा विश्वेश्वर प्रसाद सेमवाल के घर के पास स्थित नागराजा भगवान मंदिर में उन्होंने एक घंटे तक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का राजनीतिक भविष्य: हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर बोले भावुक हरदा, समय आ गया है कि मैं अब ...

उधर, टिहरी के नवनिर्वाचित विधायक किशोर उपाध्याय ने राज राजेश्वरी मंदिर जलेड पहुंचकर आशीर्वाद लिया। नई टिहरी, बादशाहीथौल, रानीचौरी मेें जनसंपर्क कर मतदाताओं का आभार जताया। शुक्रवार को विधायक उपाध्याय मां राज राजेश्वरी का आशीर्वाद लेने जलेड पहुंचे। 

Uttarakhand Election results 2022 : After the results of the Uttarakhand assembly elections winning candidates worshiped in the temples
किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विधायक उपाध्याय मां राज राजेश्वरी का आशीर्वाद लेने जलेड पहुंचे। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने पर उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया।

Uttarakhand Election results 2022 : After the results of the Uttarakhand assembly elections winning candidates worshiped in the temples
किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
किशोर उपाध्याय ने कहा कि विकास के मामले में वह दलगत राजनीति को कभी आड़े नहीं आने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास की नीतियों पर काम करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी सुमन उपाध्याय और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election results 2022 : After the results of the Uttarakhand assembly elections winning candidates worshiped in the temples
डॉ धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. धन सिंह रावत की जीत पर विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी की अध्यक्षता में शारदा घाट पर बैठक आयोजित की गई। 
 
विज्ञापन
Uttarakhand Election results 2022 : After the results of the Uttarakhand assembly elections winning candidates worshiped in the temples
दुर्गेश्वर लाल - फोटो : अमर उजाला
पुरोला विस सीट से नवनिर्वाचित विधायक दुर्गेश्वर लाल के पुरोला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। दुर्गेश्वर लाल के विजय होने की खुशी में यहां जमकर आतिशबाजी के साथ होली भी खेली गई। कार्यकर्ताओं ने तांदी नृत्य भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed