फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशीपुर अग्निकांड: पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम तो फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, भारी पुलिस बल रहा तैनात, तस्वीरें...

Thu, 01 Oct 2020 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat meet Kashipur Fire Tragedy Victims, Women crying badly, Police force Stop protest
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात के लिए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार दोपहर प्रभावित दुकानदारों के बीच पहुंचे। यहां सीएम ने 28 मिनट का समय गुजारकर सभी दुकानों का जायजा लिया और कुछ दुकानदारों की पीड़ा भी सुनी, लेकिन मदद की कोई घोषणा नहीं की।

Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat meet Kashipur Fire Tragedy Victims, Women crying badly, Police force Stop protest
- फोटो : अमर उजाला

आग में पूरी दुकान जलकर नष्ट होने से राधा और उसकी देवरानी के सामने परिवार को चलाने का संकट आ खड़ा हुआ है। सीएम से सामना होते ही राधा फूट फूटकर रोने लगी। राधा ने बताया कि आग में उसके पति धर्मेंद्र और देवर हरीश की दुकानें जलकर रखा हो गईं। उसका देवर मूकवधिर है। सब कुछ जल जाने के बाद उसके परिवार के समक्ष भुखमरी का संकट आ गया है। ऐसे में उसे फौरन मदद की दरकार है।

Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat meet Kashipur Fire Tragedy Victims, Women crying badly, Police force Stop protest
- फोटो : अमर उजाला

आग बुझाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे पंजाबी सराय निवासी मो. जावेद ने भी सीएम को अपनी पीड़ा बताकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। घटना के समय जावेद अन्य दुकानदारों के साथ आग बुझाने में जुटा था। इसी दौरान एक चाय की दुकान से निकलता सिलिंडर उसके हाथ से टकरा गया। जिससे हाथ बुरी तरह से झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat meet Kashipur Fire Tragedy Victims, Women crying badly, Police force Stop protest
- फोटो : अमर उजाला

पुरानी सब्जी मंडी के 20 व्यापारियों ने सीएम को अवगत कराया कि आग लगने से उनके फड़ों को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन अफरातफरी के बीच लोग उनके फड़ों का सामान उठा ले गए। इससे उन्हें भी अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों की तरह ही भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कई दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन
Uttarakhand: Cm Trivendra singh rawat meet Kashipur Fire Tragedy Victims, Women crying badly, Police force Stop protest
- फोटो : अमर उजाला

सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर के छह थानों की फोर्स मुस्तैद रही। रुद्रपुर से एसपी क्राइम प्रमोद कुमार को भी सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किया गया था। इन्हीं थाने क्षेत्रों के खुफिया विभाग को भी पूरे शहर में सक्रिय किया गया था। सीएम के काफिले में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए रामनगर रोड के साथ ही मानपुर रोड को सील किया गया। गलियों में भी पूरी तरह से पुलिस का पहरा बैठाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed