फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया 'सैलाब', भवन और दुकानें हुईं जमींदोज, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...

Tue, 11 May 2021 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst News Today: Disaster in Devprayag after Heavy Rainfall Photos
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के देवप्रयाग में मंगलवार शाम दशरथ पर्वत पर बादल फटने से शांता गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे के साथ आए पत्थर और मलबे ने यहां ,बीच बाजार में तबाही मचा दी। पलभर में आईटीआई के भवन सहित लगभग 10 दुकानें ध्वस्त हो गई। नगर से बस अड्डे की ओर आने वाला रास्ता व पुलिया भी बह गई है।



उत्तराखंड: देवप्रयाग में बादल फटने से मची तबाही, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, आईटीआई का भवन ध्वस्त

गदेरे के उफान पर आते ही लोगों ने भागकर जान बचाई। गनीमत यह रही कि कोविड कर्फ्यू के कारण आईटीआई सहित दुकानें बंद थी, जिससे यहां आवाजाही बहुत कम थी। यदि सामान्य दिनों की बात होती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आपदा की सूचना मिलने पर विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर पहुंचे। 

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: जहां रहती थी रौनक अब वहां लगे मलबे के ढेर, तस्वीरें बयां कर रहीं तबाही का मंजर... 

मंगलवार शाम करीब 5 बजे दशरथ पहाड़ पर बादल फटने के कुछ देर में शांता गदेरे में भारी मात्रा में मलबा आ गया। यह गदेरा बस अड्डे बाजार के बीच से बहते हुए भागीरथी नदी में मिलता है। पानी के साथ आए भारी बोल्डरों ने शांति बाजार में तबाही मचा दी।

Trending Videos
Uttarakhand Cloudburst News Today: Disaster in Devprayag after Heavy Rainfall Photos
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

पिलरों पर खड़ी आईटीआई की तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई। यहां मौजूद सुरक्षा कर्मी दीवान सिंह ने कूद कर जान बचाई। आईटीआई भवन में मौजूद कंप्यूटर सेंटर, निजी बैंक, बिजली व फोटोग्राफी आदि की दुकानें भी ध्वस्त हो गई। 

Uttarakhand Cloudburst News Today: Disaster in Devprayag after Heavy Rainfall Photos
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

वहीं शांता गदेरे पर बनी पुलिया व रास्ता सहित इससे सटी ज्वैलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकानें भी मलबे की भेंट चढ़ गई। शांति बाजार में भी आपदा से करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst News Today: Disaster in Devprayag after Heavy Rainfall Photos
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। कुछ लोगों ने भागकर जान बचाई। पुलिस और एसडीआरएफ राहत कार्य में लगी हुई है। घटना के बाद से लोगों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst News Today: Disaster in Devprayag after Heavy Rainfall Photos
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि तीन मई को चमोली जिले के घाट ब्लाक में बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन अलग-अलग जगहोंं पर बादल फटने की घटना से घाट बाजार में तबाही मच गई थी। इसके बाद सात मई को नई टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला (ढुंगमंदार) में भी बादल फटने के कारण भारी नुकसान हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed