फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: आज से प्रदेशभर में लगा कोरोना कर्फ्यू, सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस ने बरती सख्ती, तस्वीरें... 

Tue, 11 May 2021 06:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Corona Curfew in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed From Today Photos
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आज मंगलवार से प्रदेशभर में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। आज से लोगों और वाहनों के आवागमन पर सख्ती बरती गई है। मैदान से पहाड़ जाने के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। वहीं, बसों में 50 प्रतिशत सवारी रहेगी। शव यात्रा में 20 लोग ही शामिल होंगे। विवाह आदि समारोह में 20 से अधिक लोग नहीं। बाहरी राज्यों से आने वालों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। 



कोरोना काल: शव यात्रा के लिए भी मिलने लगे किराए के कंधे, सामान ढोने वाले मजदूर संक्रमितों के शव ढोने को तैयार

प्रवासियों को गांव में बने क्वारंटीन सेंटरों में सात दिन रहना होगा। इस हफ्ते बाजार एक दिन केवल 14 मई को ही सुबह सात से 12 बजे तक खुलेगा। साथ ही आज सचिवालय, विधानसभा, मंडलायुक्त, कलेक्ट्रेट कार्यालय व आवश्यक सेवाओं से जुड़े निदेशालयों को छोड़कर बाकी सभी दफ्तर बंद रहे।  

वहीं, कर्फ्यू में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इस सप्ताह भी यदि केस कम नहीं होते हैं तो प्रदेश सरकार पर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दबाव बनेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कोविड कर्फ्यू मंगलवार की सुबह छह बजे से शुरू हो गया है जो 18 मई तक चलेगा।

Trending Videos
Coronavirus Corona Curfew in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed From Today Photos
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट को कम करने के लिए राज्य सरकार ने 26 अप्रैल से राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में तीन-तीन दिन के कोविड कर्फ्यू का प्रयोग किया। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हुए।

Coronavirus Corona Curfew in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed From Today Photos
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोविड कर्फ्यू के बावजूद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हुई। कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरका पर कोविड कर्फ्यू को और सख्त करने का दबाव पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Corona Curfew in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed From Today Photos
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

सरकार के कई मंत्री व विधायक तो पूर्ण लॉकडाउन की पैरवी कर रहे थे। सरकार ने लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच का रास्ता अपनाया। बढ़ते मामलों और मंत्रियों व विधायकों के दबाव में उसे पूरे प्रदेश में सख्त कोविड कर्फ्यू लगाना पड़ा।

विज्ञापन
Coronavirus Corona Curfew in Uttarakhand Latest News: Covid Curfew Imposed From Today Photos
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार को यकीन है कि पूरे प्रदेश में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगाने से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। लेकिन यदि कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हुए तो सरकार पर पूर्ण लॉकडाउन लगाने का दबाव बनेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed