उत्तराखंड में चमोली के घाट ब्लॉक में तीन अलग-अलग जगहों पर बादल फटने की घटनाओं ने घाट बाजार की तस्वीर बिगाड़ दी है। घाट बाजार में जहां हमेशा रौनक रहती थी वहां अब जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं।
बाजार में चारों ओर मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। कई दुकानें भी मलबे से भरी हैं। दुकानदारों को समझ नहीं आ रहा है कि कहां से मलबा हटाने का काम शुरू करें। दुकानों के साथ ही सहकारी बैंक शाखा के दो कक्षों में भी मलबा भरा हुआ है और तीन दिनों से बैंक का लेन-देन ठप पड़ा है।
उत्तराखंड में बारिश: ऋषिगंगा के 'सैलाब' में बहा वार्निंग सिस्टम, खौफजदा ग्रामीणों ने गुफा और छानियों में बिताई रात
तीन मई को बिनसर पहाड़ी की तलहटी में बादल फटने की घटना से घाट बाजार में तबाही मच गई थी। मलबे में 30 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 25 दुकानों में मलबा घुसने से लाखों का सामान नष्ट हो गया। घाट बाजार भी मलबे से भर गया है।
उत्तराखंड : कई आपदाओं का दंश झेल चुका है घाट बाजार, आपदा के लिहाज से महफूज नहीं, तस्वीरें...
इस आपदा ने घाट बाजार की तस्वीर ही बिगाड़ रख दी है। लक्ष्मी मार्केट में दुकानों को अधिक नुकसान पहुंचा है। यहां 15 से अधिक दुकानों में मलबा घुसा हुआ है, जहां रखा लाखों का सामान भी नष्ट हो गया है।
2 of 6
बादल फटने की घटना के बाद घाट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बैंड बाजार के पीछे आवासीय कॉलोनी में भी टनों मलबा लोगों के घरों में घुसा है। मलबे में खाने-पीने का सामान, बिस्तर और फर्नीचर मलबे में दब गए हैं। यहां मुकेश सिंह रावत का नव निर्माणाधीन मकान मलबे में दब गया है और कपड़ों की दुकान में रखा सामान भी नष्ट हो गया है।
3 of 6
बादल फटने की घटना के बाद घाट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रामप्रसाद नौटियाल, महावीर सिंह, डा. आशुतोष पुरोहित, याकूब खान, दीवान सिंह नेगी, रमा भंडारी, धीरज, दयाराम गौड़, इरफान, राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, अवतार सिंह भंडारी, दरबान सिंह, प्रताप सिंह रौतेला, दर्शन भंडारी, निर्मल पाल सहित कई व्यापारियों को नुकसान हुआ है।
4 of 6
बादल फटने की घटना के बाद घाट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घाट-बांजबगड़ सड़क पर भी भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुसा हुआ है। यहां बलभद्र प्रसाद मेंदोली के मकान के भीतर अभी भी मलबा पसरा है। महाविद्यालय के समीप के मकानों को भी खतरा बना है। बाजार में फैले मलबे को लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से हटवाया जा रहा है।
5 of 6
बादल फटने की घटना के बाद घाट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घाट ब्लॉक घाट में एक साथ तीन जगहों पर बादल फटने से प्रभावित हुए परिवारों को पुलिस टीम ने राहत सामग्री वितरित की। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस टीम ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।