फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand TOP News Today Nana patekar death Cyber crime and rani mukharji reached badrinath

UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट

Thu, 08 Oct 2026 06:06 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, साइबर ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उधर, सीएम धामी ने एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Uttarakhand TOP News Today Nana patekar death Cyber crime and rani mukharji reached badrinath
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून:  ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से गिरफ्तार किया आरोपी

विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा
श्यामपुर थाना क्षेत्र के सजनपुर पीली गांव में खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर हाथी ने मार डाला। हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में ध्वज भी चढ़ाया। पढ़ें पूरी खबर

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े
मारपीट और धमकी के मामले के बाद अब यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल पर अपहरण की कार्रवाई हुई है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने युवक को जबरन कार में डालकर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर

रुद्रपुर: बेटी की दवाई लेकर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार फरार; इलाके में सनसनी 
रुद्रपुर सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा बिलासपुर (यूपी) में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय युवक अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर जा रहा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: सीएम ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर
सिडकुल में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर संवाद किया गया। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:  कुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-तय समय में काम पूरा करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक की और विभिन्न निर्माण कार्यों समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार:  सिडकुल में उद्योगों का बड़ा मंच, इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का सीएम धामी किया शुभारंभ 

सिडकुल स्थित सीआईआई की ओर से आयोजित इंडस्ट्रियल समिट और एक्सपो 2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos

पौड़ी गढ़वाल:  दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप वाहन और स्कूटी की तेज भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धक्का-मुक्की 

अपनी मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन सचिवालय कूच करने पहुंचा। बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान कूच करते हुए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। ग्राम प्रधानों को आगे बढ़ने से रोकने को लेकर मौके पर पुलिस और ग्राम प्रधानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed