फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh mela 2027 preparations CS anand bardhan reviews development works parking and traffic arrangements

देहरादून: कुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-तय समय में काम पूरा करें

Thu, 08 Oct 2026 03:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 08 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

कुंभ मेला 2027 को लेकर तैयारियां तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक में निर्माण कार्यों के साथ पार्किंग, यातायात, साइनेज, मानव संसाधन और स्थायी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सभी जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kumbh mela 2027 preparations CS anand bardhan reviews development works parking and traffic arrangements
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक की और विभिन्न निर्माण कार्यों समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जिन्हें एक साथ किया जा सकता है, उन्हें समानांतर रूप से पूरा किया जाए, ताकि समय का बेहतर इस्तेमाल हो और मेले से जुड़ी व्यवस्थाएं समय पर तैयार हो सकें।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना और निर्वाचन से जुड़े कार्यों के कारण कुंभ मेले के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों से कुंभ मेले के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन कर समय से तैनाती की कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

विज्ञापन

उन्होंने कुंभ क्षेत्र में बेहतर साइनेज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साइनेज पर क्यूआर कोड लगाने की बात कही गई, ताकि श्रद्धालुओं को संबंधित स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता समेत जरूरी जानकारी मिल सके। इसके अलावा कुंभ क्षेत्र की अलग-अलग लोकेशन और सुविधाओं की जानकारी देने के लिए एक समर्पित ऐप तैयार करने की संभावना पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार स्थलीय निरीक्षण करने को कहा
मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के लिए बनाई जा रही स्थायी व्यवस्थाओं के मेले के बाद संचालन और रखरखाव की योजना भी पहले से तैयार की जाए। उन्होंने अस्थायी पुलों के निर्माण की लगातार निगरानी करने और इन्हें नवंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

कुंभ मेला क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। सरकारी और सरकारी एजेंसियों की भूमि पर पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम तत्काल शुरू करने को कहा गया। साथ ही नहरबंदी के दौरान किए जाने वाले कार्यों की पहले से तैयारी पूरी करने और इस अवधि का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सिंचाई और पेयजल विभाग के निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर कुंभ शुरू होने से पहले उन्हें पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने मेलाधिकारी और संबंधित विभागाध्यक्षों को नियमित समीक्षा करने को कहा। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी समय से तैयार करने के निर्देश दिए।



ये भी पढे़ं...पौड़ी गढ़वाल:  दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उन्होंने मेलाधिकारी को कुंभ से जुड़े कार्यों का लगातार स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी तत्काल देने और विभागों के बीच समन्वय से उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed