फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज ने 2007 में अनुच्छेद 370 को लेकर कही थी बड़ी बात, लेकिन जब ऐसा हुआ तो कह गईं अलविदा

Thu, 08 Aug 2019 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Untold Story she announced the removal of Article 370 in 2007 itself
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

कुछ संयोग अद्भुत होते हैं। सुषमा स्वराज ने 2007 में नैनीताल में जो अपनी प्रबल इच्छा जताई थी, शायद वह उसे साकार देखने का ही इंतजार कर रही थीं और यह संयोग ही है कि उस इच्छा के साकार होने के दिन ही उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।


 

Sushma Swaraj Untold Story she announced the removal of Article 370 in 2007 itself
Sushma Swaraj - फोटो : PTI

भाजपा की लोकप्रिय नेता सुषमा स्वराज वर्ष 2007 में  नैनीताल आईं थीं। 14 फरवरी को अपने जन्मदिन के तुरंत बाद 17 फरवरी को वह यहां पहुंची थीं। वह यहां मनु महारानी होटल में ठहरी थीं, जहां उन्हें बिलेटेड बर्थडे विश करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था।
 

Sushma Swaraj Untold Story she announced the removal of Article 370 in 2007 itself
सुषमा स्वराज का निधन - फोटो : PTI

विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यहां नगरपालिका के निकट भाजपा प्रत्याशी खड़क सिंह बोरा के समर्थन में सभा भी की थी। 21 फरवरी 2007 को राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे और बोहरा उसमें विजयी रहे थे। 2015 में बोहरा का निधन हो गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj Untold Story she announced the removal of Article 370 in 2007 itself
सींगना में चुनावी सभा के दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

अपने भाषण में सुषमा ने वादा किया था कि भाजपा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभा में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प दोहराते हुए दावा किया था कि भाजपा जब भी केंद्र में सत्ता में आएगी इसे हटाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Sushma Swaraj Untold Story she announced the removal of Article 370 in 2007 itself
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
सुषमा ने पार्लियामेंट में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की भी वकालत करते हुए इसे लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा था कि भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed