फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Flying Car Startup CM Dhami Assures Support to Young Innovator Ravi Tamta Uttarakhand News

युवा स्टार्टअप उद्यमी: फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा के नवाचार को सीएम धामी ने सराहा, हरसंभव मदद मिलेगी

Thu, 03 Sep 2026 07:37 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 03 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

उत्तराखंड के एक युवा ने ऐसा तकनीकी सपना देखा है, जो आने वाले समय में सफर का तरीका बदल सकता है। फ्लाइंग कार तैयार करने में जुटे रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री धामी के सामने अपने प्रोजेक्ट की प्रगति और आगे की योजना साझा की, जिसके बाद सरकार ने सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Flying Car Startup CM Dhami Assures Support to Young Innovator Ravi Tamta Uttarakhand News
सीएम आवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टम्टा - फोटो : सूचना

विस्तार

फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टम्टा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान टम्टा ने मुख्यमंत्री को फ्लाइंग कार के निर्माण से संबंधित अपने तकनीकी नवाचार, अब तक की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रवि टम्टा के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि ऐसे युवाओं को अपने नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को पंख देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करेगी, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहयोग भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए कि रवि टम्टा के स्टार्टअप को नियमानुसार आवश्यक शासकीय सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर तकनीक और नवाचार का है। उत्तराखंड के युवा भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस और अन्य आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे नवाचार न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed