फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के जन्मदिन का जश्न मनाने जा रहा था बेटा, पलक झपकते ही मातम में बदल गई सारी खुशियां, तस्वीरें...

Mon, 07 Jan 2019 09:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Jan 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Son killed on father birthday in car accident mussoorie
मसूरी में कार हादसा

दून में अपने पिता का जन्मदिन मनाकर 21 वर्षीय बेटा तीन दोस्तों के साथ मसूरी आ रहा था। रविवार तड़के उनकी कार देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुसैनगंज स्थित आईटीबीपी गेट के पास अनियंत्रित होकर आईटीबीपी मार्ग पर जा गिरी। इसमें कार चला रहे बेटे मिलन की मौत हो गई। जबकि इसके तीन साथी घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Son killed on father birthday in car accident mussoorie
मसूरी में कार हादसा

पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आईटीबीपी गेट के पास एक कार (नंबर बीआर-22एस-0007) अनियंत्रित होकर लगभग दस फुट नीचे आईटीबीपी मार्ग पर गिर गई थी। कार चला रहा मिलन कुमार चौबे (पुत्र सुनील कुमार चौबे, निवासी अनुराग चौक, पैसेफिक स्टेट, देहरादून) कार के नीचे दब गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और आईटीबीपी जवानों ने किताबघर बैरियर में तैनात पालिका कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को सेंट मेरी अस्पताल पहुंचाया। 

Son killed on father birthday in car accident mussoorie
मसूरी में कार हादसा

जहां चिकित्सकों ने मिलन को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विजय भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल ऋत्विक (उम्र 23, पुत्र शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, निवासी अनुराग चौक, पैसेफिक स्टेट, देहरादून), मोहिनी बजाज (उम्र 22, पुत्र दीपक बजाज, निवासी लेन नंबर दो, पेट्रोल पंप, निकट मैक्स अस्पताल, देहरादून) और युवराज चौबे (उम्र 23, पुत्र सुधीर चौबे, निवासी बीरगंज नारायणी अंचल, जिला परसा, नेपाल, हाल निवास अनुराग चौक, देहरादून) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Son killed on father birthday in car accident mussoorie
मसूरी में कार हादसा

मिलन के दोस्त मानव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे युवराज चौबे का फोन आया था। उससे पता चला कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उसके बाद वह तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रास्ते से उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
Son killed on father birthday in car accident mussoorie
मसूरी में कार हादसा

उन्होंने अपनी जीप में रस्सा बांधकर क्षतिग्रस्त कार को उठाया। उसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इसके नीचे दबे मिलन को बाहर निकाला। मिलन देहरादून पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का छात्र है। युवराज चौबे, मिलन का मौसेरा भाई है। वह नए साल और मिलन के पिता का जन्मदिन मनाने नेपाल से देहरादून पहुंचा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed