फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां शूटिंग पूरी करने के बाद इमोशनल हुए शाहिद और श्रद्धा कपूर, अब ये है नई डेस्टिनेशन

Wed, 14 Mar 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Wed, 14 Mar 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
shahid and shraddha kapoor emotional after pakup from tehri
shahid kapoor

यहां शूटिंग पूरी करने के बाद शाहिद और श्रद्धा कपूर इमोशनल हो गए। देखिए...

shahid and shraddha kapoor emotional after pakup from tehri
shahid

हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग सोमवार रात्रि को टिहरी में समाप्त हो गई। शूटिंग टीम ने मंगलवार सुबह को पैकप करते हुए टिहरी को अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ये जगह बेहद खूबसूरत है। यहां आकर एक अलग सा ही लगाव हो गया है।
 

shahid and shraddha kapoor emotional after pakup from tehri
shahid

फिल्म के हीरो शाहिद कपूर और हीरोईन श्रद्धा कपूर मंगलवार तड़के होटल टीसीआर से कार में सवार होकर देहरादून रवाना हो गए। जबकि निर्देशक श्रीनारायण सिंह, रति शंकर और दिव्यांदू शर्मा दूसरी कार से गंतव्य को रवाना हुए। अब देहरादून में इसकी शूटिंग की जाएगी। एक माह से अधिक समय में फिल्म यूनिट ने टिहरी के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की। शूटिंग सफलतापूर्वक समाप्त होने पर नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने खुशी जताते हुए कहा कि यह टिहरी के पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid and shraddha kapoor emotional after pakup from tehri
shahid

श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग बीते नौ फरवरी को नई टिहरी से शुरू हुई थी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिल्म के मुहुर्त का शुभारंभ किया था। फिल्म पडिय़ार हाउस, सरताज अली के घर, होटल मधुबन, जिला न्यायालय, बौराड़ी स्टेडियम, टिहरी झील, कलक्ट्रेट, वन चेतना केंद्र, छमुंड, गीता भवन आदि क्षेत्रों में शूट की गई।
 

विज्ञापन
shahid and shraddha kapoor emotional after pakup from tehri
shahid

नगर पालिका टिहरी की ओर से फिल्म की शूटिंग के मध्यनजर पूरे शहर में रंगाई-पुताई का कार्य किया गया। साथ ही विभिन्न पार्क में भी फिल्म के कई हिस्से फिल्माए गए। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि पालिका की ओर से सफाई कर्मी, कूड़ा निस्तारण वाहन, पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। कहा कि टिहरी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पालिका ने यह फैसला लिया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed