Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress questions BJP government over ₹10,000 bhuli scheme for 5.23 lakh women Uttarakhand politics

उत्तराखंड: भुली योजना में 5.23 लाख महिलाओं को ही सहायता क्यों? गणेश गोदियाल ने सरकार से पूछा सवाल

Wed, 25 Nov 2026 01:56 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणा को लेकर उत्तराखंड में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने योजना के दायरे और इसके लाभार्थियों की संख्या पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूछा कि जब प्रदेश में इससे अधिक महिलाएं हैं तो बाकी महिलाओं को योजना से बाहर क्यों रखा गया है।

विज्ञापन
Congress questions BJP government over ₹10,000 bhuli scheme for 5.23 lakh women Uttarakhand politics
कांग्रेस की प्रेसकांफ्रेंस - फोटो : सूचना

विस्तार

भुली योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से योजना के तहत केवल 5.23 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश की बाकी महिलाओं को इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि लाभार्थियों की संख्या तय करने का आधार क्या है और बाकी महिलाओं को योजना से बाहर रखने की वजह क्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार के झांसों में आने वाली नहीं है। सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनका लाभ कितने लोगों तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी के मुद्दे पर भी मांगा जवाब
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से बेरोजगारी के मुद्दे पर भी जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने अब तक क्या किया है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मामले में सरकार की उपलब्धियां क्या हैं, यह भी जनता को बताना चाहिए।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

वहीं, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भी रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता और युवाओं को रोजगार देने के मामले में सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed