फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात समंदर पार बैंड बाजे के साथ अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा विदेशी छोरा, देखता रह गया हर कोई

Tue, 13 Mar 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 13 Mar 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Foreigner marriage with indian girl in uttarakhand
marriage in nainital

सात समंदर पार जब अपनी दुल्हन को ले जाने घोड़े पर सवार हो कर विदेशी छोरा निकला तो हर कोई देखता रह गया।

Foreigner marriage with indian girl in uttarakhand
marriage in nainital

कुमाऊंनी संस्कृति से प्रभावित होकर अमेरिका के युवक ने सात समंदर पार से सरोवर नगरी नैनीताल में आकर सोमवार को हल्द्वानी की युवती संग सात फेरे लिए। अमेरिका में उच्च पद पर आसीन युवक के साथ 40 विदेशी बाराती भी नैनीताल पहुंचे हैं। विदेशी युवक घोड़े पर सवार होकर गाजे-बाजे के साथ जब नैनीताल की सड़कों पर अपने रिश्तेदारों के साथ निकला तो लोग देखते ही रह गए।

Foreigner marriage with indian girl in uttarakhand
marriage in nainital

हल्द्वानी में बरेली रोड पर स्थित गौजाजाली निवासी शशि कुमार वर्मा सेंचुरी पेपर मिल से सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी शिम्पी अमेरिका में वार्नर ब्रदर्स (फिल्म बनाने वाली कंपनी) में कार्यरत हैं। वहीं पर उनकी मुलाकात चार्ल्स स्टेनहन और उनकी पत्नी जेनेट के पुत्र जे स्टेनहन से हुई। स्टेहन जीआईएसएफ स्पेशलिस्ट हैं। मुलाकात जब प्रेम में बदली तो दोनों ने विवाह करने का फैसला लिया। दोनों ने फरवरी में अमेरिका में ही एक चर्च में सादे समारोह में विवाह किया लेकिन शिम्पी की इच्छा थी कि वह कुमाऊंनी रीति रिवाज से शादी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Foreigner marriage with indian girl in uttarakhand
marriage in nainital

इस इच्छा से उसने जे स्टेनहन को अवगत कराया। कुमाऊंनी संस्कृति से प्रभावित होकर जे स्टेनहन ने उत्तराखंड में ही विवाह करने की हामी भर दी। इसके बाद शिम्पी व जे स्टेनहन के परिजन और मित्र पहले हल्द्वानी, इसके बाद नैनीताल पहुंचे। रविवार को हल्द्वानी में तिलक की रस्म हुई। सोमवार को नैनीताल में गाजे-बाजे के साथ वर-वधू ने सात फेरे लिए। इससे पूर्व धुलि अर्घ्य, जयमाल समेत अन्य रस्में भी निभाई गईं। जे स्टेनहन के परिजन नैनीताल में हुए इस विवाह समारोह से बेहद खुश हैं। साथ ही उन्हें यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी बहुत भाया।

विज्ञापन
Foreigner marriage with indian girl in uttarakhand
marriage in nainital

दुल्हन शिम्पी का कहना है कि आज भले ही वह अमेरिका में रह रही हैं लेकिन अपने जीवन में कुमाऊंनी संस्कृति को हमेशा जीवंत रखेंगी। अमेरिका में बसे अप्रवासी कुमाऊंनी लोगों को भी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित करेंगी। पिता शशि वर्मा ने बताया कि शिम्पी से एक बड़ी बहन स्मृति और एक छोटी बहन श्वेता है। भाई राय सचिन है। अमेरिका से लड़के के साथ उसकी बहन लिली और माता-पिता व अन्य रिश्तेदार पहुंचे और शादी की रस्मों में भाग लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed