{"_id":"6b069b0f669854dd4209038f","slug":"dehradun-literature-festival-on-november-27-rahman-and-imtiaz-ali-to-be-main-attractions-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 27 नवंबर से, पीपल बाबा-कुबरा और इम्तियाज सहित कई हस्तियां होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 27 नवंबर से, पीपल बाबा-कुबरा और इम्तियाज सहित कई हस्तियां होंगी शामिल
Wed, 25 Nov 2026 01:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, देरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देरादून
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:54 PM IST
सार
Dehradun Literature Festival: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 27 नवंबर से शुरू होगा। इसमें रहमान, इम्तियाज अली, पीपल बाबा और कुबरा सेठ सहित कई हस्तियां शामिल होंगी। डीडीएलएफ 2026 साहित्य, सिनेमा, संगीत और रंगमंच का एक अनूठा संगम होगा।
विज्ञापन
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का पहला दिन 27 नवंबर को दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा। इस दिन ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान और फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली के बीच विशेष संवाद प्रमुख आकर्षण रहेगा। महोत्सव में पीपल बाबा, कुबरा सेठ, प्रिया मलिक और आदित्य कुलश्रेष्ठ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में पहले दिन का कार्यक्रम
पहले दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 10 बजे उद्घाटन सत्र से होगी। सहभागिता निदेशक सौम्या कुलश्रेष्ठ स्वागत संबोधन देंगी, जबकि दून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एच. एस. मान मुख्य वक्तव्य प्रस्तुत करेंगे। प्रख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड के उपन्यास ‘द रूम ऑन द रूफ’ का 70वां वर्षगांठ संस्करण जारी होगा। साथ ही रस्किन बॉन्ड लिटरेरी अवॉर्ड्स भी प्रदान किए जाएंगे। सुबह 10:30 बजे पर्यावरण पर ‘द लैंग्वेज ऑफ ट्रीज’ सत्र आयोजित होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से विशेष परिचर्चा
इसमें पीपल बाबा संवाद करेंगे और उन्हें ‘गार्डियंस ऑफ द हिमालयाज’ सम्मान मिलेगा। अमर उजाला की ओर से ‘पढ़ोगे तो बढ़ोगे’ विषय पर विशेष परिचर्चा होगी। इसमें शिक्षा और पठन संस्कृति पर विचार साझा किए जाएंगे। ‘ये दिल मांगे मोर’ सत्र कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर केंद्रित होगा। विशाल बत्रा कर्नल भास्कर के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे ‘द इकोलॉजी ऑफ डेवलपमेंट’ विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें आर. के. सुधांशु और अमित वांचू विकास, पर्यावरण पर चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे ‘फ़ैक्ट, फ़िक्शन एंड एवरीथिंग इन बिटवीन’ साहित्यिक परिचर्चा होगी। इसमें आंचल मल्होत्रा, शाइनी एंटनी और इशा कंसल तथ्यों, कल्पना पर बात करेंगी। अभिनेत्री कुबरा सेठ शाम 5 बजे अपनी किताब और व्यक्तिगत अनुभवों पर विचार साझा करेंगी।
शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
शाम 6 बजे हास्य कलाकार आदित्य कुलश्रेष्ठ का सत्र ‘मोर दैन अ पंचलाइन’ आयोजित होगा। इसमें हास्य की कला और उसकी सामाजिक भूमिका पर चर्चा की जाएगी। शाम 7 बजे कवयित्री प्रिया मलिक की पुस्तक ‘इश्क़ के सात पड़ाव’ का लोकार्पण एवं परिचर्चा होगी। पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन रात 8 बजे जूही बब्बर सोनी के नाटक ‘एक लम्हा जिंदगी’ के मंचन से होगा।
