{"_id":"5db6aec28ebc3e93b532de53","slug":"sensational-triple-murder-in-pithoragarh-three-youths-private-body-parts-cut-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर से दहला पिथौरागढ़, तीनों युवकों के गुप्तांग काटे, बेरहमी से की हत्या, तस्वीरें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रिपल मर्डर से दहला पिथौरागढ़, तीनों युवकों के गुप्तांग काटे, बेरहमी से की हत्या, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:01 AM IST
1 of 5
Triple murder in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दिवाली के दिन सनसनीखेज वारदात हुई। मड़धूरा गांव में तीन युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार सुबह तीनों के शव घर पर बुरी हालत में मिले। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों के गुप्तांग काट दिए गए।
2 of 5
Triple murder in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मड़धूरा गांव पहुंची। मंजर देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। तीनों मृतक नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि तीनों की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या की गई है। तीनों के गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। हरीश बोरा के गले को काटने के बाद साड़ी से घोंटने का प्रयास भी किया गया था।
3 of 5
Triple murder in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में हरीश बोरा, काशी और बीरा बोरा है। मृतक हरीश बोरा की पत्नी भी घर से गायब है। सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
4 of 5
Triple murder in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारों के वारदात को अंजाम देकर नेपाल भगने की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, काशी बोरा का शव रिश्तेदार कैलाली ले जाएंगे। हरीश बोरा और बीरा बोरा के परिजन अभी नेपाल से यहां नहीं पहुंचे हैं। हरीश और बीरा सगे भाई थे। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
5 of 5
Triple murder in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों मृतकों को जहर देने की भी पुष्टि हुई है। इससे यह साफ हो गया है कि कातिलों ने तीनों को मौत के घाट उतारने के लिए पहले शराब या खाने में जहर दिया होगा। बेहोश होने के बाद जब तीनों विरोध करने की स्थिति में नहीं रहे होंगे तो उनको बर्बर तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।