फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े शोरूम में घुसा और सेल्स गर्ल को उतार दिया मौत के घाट, चाकू से आखिरी सांस तक किए वार

Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 19 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
Sales Girl Heinous Murder Attack by Knife till Last breath in Kashipur Mobile Showroom
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के काशीपुर में दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम में हुई सेल्स गर्ल की हत्या ने सबको हिला कर रख दिया। हत्यारे ने चाकू से मृतका पिंकी के पेट पर आठ बार वार किए। ये निशान छह से 10 सेमी गहराई के बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि हत्यारे ने मृतका की गर्दन दबाकर एक के बाद एक आठ प्रहार किए। 

Sales Girl Heinous Murder Attack by Knife till Last breath in Kashipur Mobile Showroom
- फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर फर्श और काउंटर पर खून के छीटें पाए गए। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपने बचाव में मृतका ने हत्यारे के साथ काफी संघर्ष किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्यारा एक था या उससे अधिक। 

Sales Girl Heinous Murder Attack by Knife till Last breath in Kashipur Mobile Showroom
- फोटो : अमर उजाला

पिंकी की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तो शोरूम में सीसीटीवी सिस्टम नहीं मिला। शोरूम के सामने स्थित घर के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए। पुलिस ने काफी दूर तक सीसीटीवी की तलाश की लेकिन कहीं सीसीटीवी नहीं दिखा। कयास लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा शोरूम के बगल से गुजरने वाली गली से होकर भागा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sales Girl Heinous Murder Attack by Knife till Last breath in Kashipur Mobile Showroom
- फोटो : अमर उजाला

पिंकी रावत की हत्या का राज उसके मोबाइल सेट में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से पिंकी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उसके मोबाइल में पासवर्ड लगा हुआ था। आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी ने साइबर सेल के एक कर्मी की मदद से उक्त मोबाइल को डिकोड किया। पुलिस मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच में जुटी है। मोबाइल डाटा के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग लगने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Sales Girl Heinous Murder Attack by Knife till Last breath in Kashipur Mobile Showroom
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जिला पौड़ी तहसील धुमाकोट के ग्राम दिगौलीखाल निवासी पिंकी रावत (22) पुत्री मनोज रावत तीन माह से इस शोरूम में काम कर रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मनीष चावला(शोरूम मालिक) ने पुलिस को सूचना दी कि शोरूम में सेल्स गर्ल पिंकी की किसी ने हत्या कर दी है। शोरूम से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के 11 मोबाइल भी गायब थे। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस वारदात का उद्देश्य लूट या कोई और रंजिश लग रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed