फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की के यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत: नई बाइक लेकर जा रहा था पांवटा साहिब; डिवाइडर से टकराई, चली गई जान

Fri, 28 Aug 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

 यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु ने नई बाइक ली थी। इसी बाइक से वह बल्लमपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पांवटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider
यूट्यूबर की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शुक्रवार सुबह बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास एक स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरिद्वार जिले के रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह देहरादून से नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे।



सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आस मोहम्मद ने देहरादून से करीब 18 लाख रुपये की नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी ली थी। इसके बाद वह इसी बाइक से बल्लमपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते हिमाचल प्रदेश के पांवटा की ओर जा रहे थे।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: भद्रकाली मोड़ के पास दिल्ली के यात्रियों की बस पलटी, दो की मौत

Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider
यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिंदूवाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider
यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु की बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतक सोशल मीडिया पर ‘आशु यूके राइडर’ के नाम से चर्चित थे। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब नौ लाख फॉलोवर बताए जा रहे हैं। नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी लेने के बाद शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही देर में जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider
यूट्यूबरआशु को उठाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और फॉलोवर के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पोस्ट और कमेंट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Roorkee YouTuber dies in road accident Was riding his new bike to Paonta Sahib crashed into a divider
आस मोहम्मद उर्फ आशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। हाईवे पर बाइक चलाते समय हेलमेट के साथ गति पर नियंत्रण रखना और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed