फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders protest at the municipal corporation against action on single-use plastic

Dehradun News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का निगम में प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Traders protest at the municipal corporation against action on single-use plastic
देहरादून। डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड सहित व्यापारियों के विभिन्न संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने बुधवार को नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की जा रही असमान कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों ने मांग की कि निगम को पॉलिथीन आपूर्ति चेन को पकड़कर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध सरकार की मुहिम और पर्यावरण संरक्षण की भावना का समर्थन करते हैं। व्यापारियों ने कहा कि पॉलिथीन किसी भी छोटे दुकानदार की ओर से निर्मित नहीं की जाती। यह पॉलिथीन एक आपूर्ति शृंखला से होकर बाजार में पहुंचती है लेकिन कार्रवाई सिर्फ इस शृंखला की अंतिम कड़ी और छोटे दुकानदारों पर की जाती है। उनका समय-समय पर चालान किया जाता है। व्यापारियों का कहना है कि उनका विरोध नियमों के खिलाफ नहीं है बल्कि असमान कार्रवाई के विरुद्ध है। व्यापारियों ने मांग की कि नगर निगम अंतिम कड़ी के दुकानदार पर कार्रवाई तक सीमित न होकर पॉलिथीन के निर्माता, थोक विक्रेता और आपूर्ति करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करे। इस दौरान अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महासचिव अनिल कुमार भोला, अजय गर्ग, विजय वचानी, राजेश, संजीव अग्रवाल, विवेक सिंगल, युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, झंडा बाजार दुकानदार समिति, अजीत प्रसाद मार्ग व्यापार संघ, झंडा बाजार व्यापार संघ, तिलक रोड व्यापार मंडल, शांति सुरक्षा समिति आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed