फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने की पत्नी की हत्या: बच्चे स्कूल गए तो खूनी संघर्ष में बदल गया झगड़ा; गुस्से में पाठल से कर दिया वार

Fri, 28 Aug 2026 08:56 AM IST
Alka Tyagi अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 28 Aug 2026 08:56 AM IST
सार

Dehradun Crime News: पति पत्नी के विवाद के बीच पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर पाठल से वार कर उसकी हत्या कर दी। परिवार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रोजमर्रा की कहासुनी इतनी भयावह घटना में बदल जाएगी। हत्या के बाद से परिजन सदमे मे हैं। वहीं, बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया।

विज्ञापन
Husband Murdered wife In Dehradun When children go to school quarrel turns into bloody conflict in anger
देहरादून में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सुबह घर से स्कूल के लिए निकले तीन मासूम बच्चों को क्या पता था कि कुछ ही देर बाद उनके सिर से मां का आंचल हमेशा के लिए उठ जाएगा। बच्चों के स्कूल जाते ही पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं और तीन मासूम बच्चों का भविष्य सवालों के घेरे में आ गया। मृतका के 11 और सात साल की दो बेटियां तथा पांच साल का बेटा है।



अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनू पाल और तीन बच्चों के साथ 4/4 मोहिनी रोड स्थित एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बताया जा रहा है कि रामजी कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले दो-तीन दिन से विवाद चल रहा था।

घर की जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर बढ़ता तनाव आखिरकार उस भयावह मोड़ पर पहुंच गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिस समय बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान घर में ऐसा हादसा हो गया, जिसने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।

देहरादून मर्डर: पत्नी ने लड़ाई की तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- मैं आवेश में आ गया, फिर फूट-फूटकर रोया

Husband Murdered wife In Dehradun When children go to school quarrel turns into bloody conflict in anger
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बृहस्पतिवार सुबह रामजी बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। करीब 10:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौटा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी पत्नी सोनू से फिर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से सोनू के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Husband Murdered wife In Dehradun When children go to school quarrel turns into bloody conflict in anger
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामजी पाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और आरोपी के काम पर नहीं जाने को लेकर दंपती के बीच चल रहा विवाद सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Murdered wife In Dehradun When children go to school quarrel turns into bloody conflict in anger
हत्या के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मृतका की बहन पहुंची, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
घटना के वक्त बच्चे स्कूल गए हुए थे। स्कूल से लौटने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि मां भी हमेशा के लिए चली गई और पिता पुलिस हिरासत में हैं। घटना की जानकारी होने पर मृतका सोनू की बहन घटनास्थल पहुंची। उसने बताया कि बेटा सबसे छोटा है उसका नाम आर्यन रखा था। उसने बताया कि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मतृका सोनू पाल और आरोपी रामजी पाल मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले हैं। दोनों करीब तीन महीने पहले ही गांव से देहरादून आए थे। मोहनी रोड स्थित रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी सीएल भसीन के 4/4 मोहनी रोड स्थित कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे थे। मृतका घरों में मेड का काम करती थी और आरोपी रामजी राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन
Husband Murdered wife In Dehradun When children go to school quarrel turns into bloody conflict in anger
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

स्कूल के पास वारदात, बच्चों से अभिभावकों तक दहशत में
मोहनी रोड स्थित एक स्कूल के ठीक सामने कोठी में बृहस्पतिवार को महिला की हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उसी समय स्कूल की छुट्टी हो गई। रास्ते से जो भी बच्चे अभिभावक निकल रहे थे पुलिस और भीड़ का जमावड़ा देखकर कौतूहल में पूछते क्या हुआ है। मौके पर खड़े लोग उन्हें बताते कि हत्या हो गई तो उनके चेहरे के भाव बदल जाते। दोपहर में स्कूल की छुट्टी के समय जब बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे तो घटनास्थल के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया। कोठी के सामने जाम लग गया। सड़क पर पुलिस की मौजूदगी और वारदात की जानकारी के बाद वहां मौजूद अभिभावक अपने बच्चों को लेकर खासे चिंतित नजर आए। कई अभिभावक बच्चों को लेकर जल्द से जल्द वहां से निकलते दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed