{"_id":"5a68d3614f1c1b7b268b62ff","slug":"public-opinion-about-padmaavat-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत देखकर आए लोगों ने जो कहा, करणी सेना के लिए किसी 'तमाचे' से कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत देखकर आए लोगों ने जो कहा, करणी सेना के लिए किसी 'तमाचे' से कम नहीं
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
padmavat
- फोटो : अमर उजाला
पद्मावत की रिलीज से पहले स्पेशल शो देखकर लोगों ने फिल्म को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। जानिए कहा...
Trending Videos
padmavati
फिल्म पद्मावत का विशेष शो देखने पहुंचे लोगों का कहना था कि फिल्म में राजपूतों की तारीफ है और राजपूत ही इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। ऐसा समझ से परे है। दर्शकों का कहना था कि क्षत्रिय समाज सहित अन्य संगठनों के लोगों को फिल्म देखने के बाद ही टिप्पणी करनी चाहिए। मल्टीप्लेक्सों में फिल्म देखने वाले लोगों से बातचीत...
jyoti
बड़ोवाला निवासी ज्योति रावत ने कहा कि फिल्म बेहद भावुकता भरी है। फिल्म में एक महिला के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। कैसे एक महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए प्राणों की आहुति तक दे देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jyoti
आईएसबीटी के समीप रहने वाले अजय रावत ने कहा कि जिस तरह से फिल्म का विरोध हो रहा था। उसके बाद ही फिल्म को देखने का मन बनाया, लेकिन जब पूरी फिल्म देख ली तो यही सोचते रहे कि आखिर इस फिल्म को रिलीज क्यों नहीं होने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
subham
रिस्पना के समीप स्थित एमडीडीए कॉलोनी निवासी शुभम ने कहा कि फिल्म बेहद अच्छी है। स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर अभिनय तक सब जबरदस्त है। फिल्म की कहानी जिस विषय पर ली गई है, वो विषय बेहद अच्छा है।
