फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाकघर देशभर में देने जा रहा यह नई सुविधा, जिसके बाद होगा फायदा ही फायदा

Sat, 01 Sep 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Sep 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Post office new service India Post Payment Bank big benefits
happy

किसी भी काम के लिए अब आपको बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंग। पोस्टा ऑफिस ऐसी सुविधा देने जा हा है जिससे आपके सारे काम आसान हो जाएंगे।160 वर्ष से आपके घर डाक, पार्सल और स्पीड पोस्ट पहुंचाने वाला डाकघर एक सितंबर से आपको बैंकिंग सुविधाएं भी देने जा रहा है।


 

Post office new service India Post Payment Bank big benefits
डेमो - फोटो : डेमो

इसका राष्ट्रव्यापी शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि प्रदेश में रुद्रप्रयाग जिले को छोड़कर 12 जिलों में ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’(आईपीपीबी) योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस योजना के माध्यम से पोस्टमैन घर-घर जाकर लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से अवगत कराएंगे। आधार कार्ड से आप इसमें खाता खुलवा सकते हैं।

 
Post office new service India Post Payment Bank big benefits

उत्तराखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर सभागार में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’ का मुख्य उद्देश्य वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना है। इस सेवा से समाज के हर तबके के व्यक्ति को डिजिटल बैंक से जोड़ा जाएगा। आम लोगों तक पहुंच के मामले में भारत का यह पहला सबसे बड़ा पेमेंट बैंक होगा। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बचत खाता, चालू खाता, डोमेस्टिक रेमिटेंस सर्विसेज, डिजिटल पेमेंट, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड आदि जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post office new service India Post Payment Bank big benefits
pension

इसके अलावा सरकार इस बैंक का इस्तेमाल मनरेगा का वेतन, सब्सिडी, पेंशन आदि बांटने में भी करेगा। छोटे-छोटे भुगतान के लिए यह योजना क्रांतिकारी कदम साबित होगी। तिवारी ने कहा कि हर आदमी तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार का यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा। पत्रकार वार्ता मेें डाक सेवाएं मुख्यालय के निदेशक सत्यकाम, सहायक पोस्टमास्टर जनरल अनुसूया प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Post office new service India Post Payment Bank big benefits
post man

उत्तराखंड परिमंडल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के डाकघरों के 11,000 के करीब पोस्टमैन ‘आपका बैंक-आपके द्वार’ के तहत सीधे दरवाजे पर बैंकिंग सेवाएं देंगे। इस योजना के तहत एक लाख खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है। खाते खोलने की शुरूआत हो गई है। अभी प्रदेश में 3065 खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक यह बैंक पूरी तरह से डाक विभाग के नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगेगा। इसके दायरे में देश के 1.55 लाख सेवा केंद्र (डाकघर) और तीन लाख से अधिक पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed