जल्द ईपीएफओ के लाखों सदस्यों की मुश्किलें कम होने वाली हैं। इस सुविधा के बाद पीएफ क्लेम करना आसान हो जाएगा।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) दो अक्टूबर सभी क्लेम ऑनलाइन एक्सेप्ट करेगा। अभी सिर्फ 55 फीसद मामलों में यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हरिद्वार में आयोजित मीट में ईपीएफओ ने भविष्य में किए जा रहे बदलावों के बारे में बताया।
3 of 5
manoj yadav
- फोटो : amar ujala
ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने एक कार्यक्रम में बताया कि ऑनलाइन दावों के मामले में देहरादून क्षेत्र हल्द्वानी क्षेत्र से काफी पीछे चल रहा है। यहां के करीब 1.81 लाख सदस्यों के दावे अभी भी ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं।
ऐसे में सभी नियोक्ताओं को कर्मचारी भविष्य निधि के पैरा-76 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए नियोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। उन्हें 15 सितंबर तक ऑनलाइन दावों के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।
मनोज कुमार यादव ने कहा इसके लिए कंपनी को अपने कर्मचारियों के बैंक खाता नंबर, आधार नंबर व मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करवाने होंगे। मीट में सहायक आयुक्त पंकज कुमार व विजय कुमार ने ऑनलाइन क्लेम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।