फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए, कैसे केदारनाथ धाम में एक बार फिर PM मोदी ने किया दिलों पर राज

Thu, 04 May 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi rudrabhishek in kedarnath dham
narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान केदार के दर्शन कर उनका रुद्राभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने पहनावे और  सादगी से एक बार फिर स‌बका मन जीत लिया। तस्वीरों में देखें मोदी का अलग अंदाज...


 

pm narendra modi rudrabhishek in kedarnath dham
narendra modi
इस दौरान श्रद्घालुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं उन्होंने इस दौरान एक बच्चे को दुलार भी किया। सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह एमआई 17 से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

 
pm narendra modi rudrabhishek in kedarnath dham
narendra modi

मंदिर में प्रवेश करने से पहले वह अपने जूते उतारने के लिए कुर्सी पर बैठे। तभी एक सुरक्षाकर्मी उनकी ओर लपका। वह उनके जूते उतारने के लिए आगे बढ़ा। तभी पीएम मोदी ने बड़ी ही शालीनता से उसे ऐसा करने से मना कर दिया। उन्‍होंने अपने जूते खुद उतारे और हाथ धोए। जिसने भी ये नजारा देखा वह पीएम मोदी की विनम्रता का कायल हो गया। फिर उन्‍होंने मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्‍होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। करीब 30 मिनट तक वह मंदिर के गर्भगृह में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi rudrabhishek in kedarnath dham
narendra modi

केदारनाथ में सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर कपाट खुलने के बाद करीब नौ बजकर 33 मिनट पर पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश किया। राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
pm narendra modi rudrabhishek in kedarnath dham
narendra modi
पीएम मोदी ने सबसे पहले मंदिर के अंदर गर्भगृह के दर्शन किए। उनके अंदर जाते ही पूजा शुरू हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed