प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान केदार के दर्शन कर उनका रुद्राभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने पहनावे और सादगी से एक बार फिर सबका मन जीत लिया। तस्वीरों में देखें मोदी का अलग अंदाज...
तस्वीरों में देखिए, कैसे केदारनाथ धाम में एक बार फिर PM मोदी ने किया दिलों पर राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में प्रवेश करने से पहले वह अपने जूते उतारने के लिए कुर्सी पर बैठे। तभी एक सुरक्षाकर्मी उनकी ओर लपका। वह उनके जूते उतारने के लिए आगे बढ़ा। तभी पीएम मोदी ने बड़ी ही शालीनता से उसे ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने अपने जूते खुद उतारे और हाथ धोए। जिसने भी ये नजारा देखा वह पीएम मोदी की विनम्रता का कायल हो गया। फिर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया। करीब 30 मिनट तक वह मंदिर के गर्भगृह में रहे।
केदारनाथ में सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर कपाट खुलने के बाद करीब नौ बजकर 33 मिनट पर पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश किया। राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी वहां मौजूद रहे।