लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में जोश भरने देवभूमि पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बारिश में भी लोगों का जज्बा कम नहीं हुआ। पंडाल में लोग सिरों पर कुर्सी रखकर उनका इंतजार कर रहे हैं।
झमाझम बारिश में भी लोगों का जज्बा नहीं हुआ कम, सिर पर कुर्सी रख पीएम मोदी का करते रहे इंतजार, देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एमआई- 17 सुबह करीब सात बजकर सात मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। कुछ देर बाद उन्हें यहां से आगे के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर आगे के लिए उड़ान नहीं भर सका।
देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में तड़के से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही। करीब साढ़े चार घंटे बाद सुबह साढ़े 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी एमआई-17 से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।
वहीं करीब 12 बजे पीएम मोदी कालागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने रामगंगा बांध के सौंदर्य को निहारा। कालागढ़ डैम की सैर के बाद प्रधानमंत्री बोट से कॉर्बेट पार्क पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री कॉर्बेट पार्क पहुंचे। यहां से वह ढिकाला जोन पहुंचेंगे। कालागढ़ में हर तरफ भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं दोपहर 12 बजे से रुद्रपुर रैली स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि बूंदाबांदी से कुछ लोग वहां से निकलने लगे लेकिन अभी भी हजारों लोग उनके इंतजार में हैं।