फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहरीली शराब कांड में यतीम हुए बच्चों को देख सहम गए मंत्री, बातें सुनकर हुए भावुक, तस्वीरें...

Thu, 14 Feb 2019 06:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Poisonous Liquor case minister emotional to see widow and orphan childrens
मंत्री यशपाल आर्य

जैसे ही मंत्री यशपाल आर्य बाल्लुपुर गांव पहुंचे, दो छोटे-छोटे बच्चों को साथ लिए विधवा ने कहा कि साहब हमारे परिवार का एक ही सहारा था, वह भी चला गया। अब कोई कमाने वाला नहीं रहा। अब वह बच्चों को कैसे पालेगी। इस पर मंत्री सहम गए। उन्होंने दोनों बच्चों के सिर पर हाथ रखकर दुलार किया और महिला से वादा किया कि उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। 

Poisonous Liquor case minister emotional to see widow and orphan childrens
मंत्री यशपाल आर्य

कुछ यही हाल अन्य परिवारों का भी था। आंखों में आंसू लिए महिलाओं ने मौत के मंजर की कहानी कही तो मंत्री समेत वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध थे। विधानसभा में गूंज रहे जहरीली शराब के मुद्दे के बीच समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बुधवार को झबरेड़ा थाना क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने हर पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दी। साथ ही ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनीं। 

Poisonous Liquor case minister emotional to see widow and orphan childrens
मंत्री यशपाल आर्य

इस दौरान शुरुआत में तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। यहां तक कि एक ग्रामीण ने एसडीएम भगवानपुर को हटाए जाने की बात भी कह डाली, लेकिन इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मंत्री इतनी दूर से आए हैं तो पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए। इस पर मंत्री यशपाल आर्य ने जल्द से जल्द मुआवजे के चेक दिए जाने, पीड़ितों के लिए राहत कैंप लगाकर खाने-पीने की किट देने और उनके लिए पेंशन आदि बनवाए जाने का वादा किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Poisonous Liquor case minister emotional to see widow and orphan childrens
मंत्री यशपाल आर्य

गौरतलब है कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंडुखड़क, बाल्लुपुर और भलस्वागाज समेत आधा दर्जन गांवों में विगत शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी मौतों का सिलसिला थमा नहीं था। अभी तक क्षेत्र में 36 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि यूपी में भी 80 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। इसे लेकर इन दिनों विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद से ही लोगों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नहीं पहुंचने से रोष पनप रहा था। 

विज्ञापन
Poisonous Liquor case minister emotional to see widow and orphan childrens
मंत्री यशपाल आर्य

इस बीच बुधवार को समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य सुबह साढ़े दस बजे बिंडुखड़क गांव पहुंचे। इस दौरान मंत्री एक घेर में जमा ग्रामीणों के बीच पहुंचे। मंत्री ग्रामीणों के बीच कुर्सी पर बैठ गए। इस दौरान मंत्री कुछ नहीं बोले तो ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि साहब! यहां की पुलिस ढीली है। समय रहते कुछ नहीं किया, अब दौड़ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed