Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand to count monkeys and langurs through mobile app, public to join wildlife census

उत्तराखंड: प्रदेश में बंदर और लंगूरों की गिनती का बदलेगा तरीका, भारतीय वन्यजीव संस्थान ने तैयार किया मोबाइल एप

Wed, 25 Nov 2026 10:44 AM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

जंगलों से लेकर आबादी वाले इलाकों तक बंदरों और लंगूरों की मौजूदगी का अब डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इस बार गणना में वन विभाग के साथ आम लोग भी भागीदारी कर सकेंगे। मोबाइल एप के जरिए फोटो, लोकेशन और संख्या का ब्योरा जुटाया जाएगा। इससे प्रदेश में इन वन्यजीवों की वास्तविक संख्या और उनके क्षेत्रवार वितरण का आकलन करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand to count monkeys and langurs through mobile app, public to join wildlife census
बंदर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अब बंदर और लंगूरों की गणना मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) एप विकसित कर रहा है। एप तैयार होने के अंतिम चरण में है। इसके जरिए वन विभाग आम लोगों को भी गणना अभियान से जोड़ेगा।

विज्ञापन

डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिक डॉ. बिलाल हबीब के अनुसार, हरियाणा में इसी तकनीक से बंदरों की गणना की जा चुकी है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आकलन किया जाएगा। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। गणना के लिए एक दिन और समय निर्धारित होगा।

विज्ञापन


एप खोलते ही संबंधित व्यक्ति की जीपीएस लोकेशन दर्ज हो जाएगी। इसके बाद वह बंदर या लंगूर की फोटो खींचकर उनकी संख्या की जानकारी अपलोड कर सकेगा। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर क्षेत्रवार संख्या का आकलन किया जाएगा। इससे एक ही समूह की दोबारा गणना होने की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

वन्यजीव हमलों में 154 लोग बंदर-लंगूर के शिकार

प्रदेश में बंदर-लंगूर फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर भी हमले कर रहे हैं। इस वर्ष सितंबर तक वन्यजीवों के हमलों में 407 लोग घायल हुए, जिनमें 154 लोग बंदर-लंगूर के हमलों के शिकार बने। यह आंकड़ा केवल वन विभाग में दर्ज मामलों का है। वर्ष 2024 में मानव वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली में बदलाव कर बंदर-लंगूर के हमलों में घायल लोगों के लिए भी अनुग्रह राशि का प्रावधान किया गया था। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव नीना ग्रेवाल के अनुसार, मोबाइल एप से होने वाली गणना से मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed