फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से बाबा केदारनाथ की यात्रा में जुड़ेगा नया अध्याय, पढ़ें खास बात

Sat, 18 May 2019 07:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
pm modi kedarnath visit will create new history
केदारनाथ में नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम में प्रवास के साथ ही बाबा केदार की यात्रा में एक नया अध्याय भी जुड़ जाएगा। यह पहला मौका है, जब देश के प्रधानमंत्री धाम में रात्रि प्रवास करेंगे। वर्ष 2015 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिनचोली में रात्रि प्रवास किया था।


 

Trending Videos
pm modi kedarnath visit will create new history

इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी खराब मौसम के कारण उसी वर्ष केदारनाथ में रुके थे। केदारनाथ के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी, कुशल राजनेता के साथ-साथ देव भक्ति वाले शख्स भी हैं। बीते दो वर्षो में वे तीन बार केदारनाथ पहुंचे, जिसमें उनकी देव भक्ति का रूप नजर आया।
 

pm modi kedarnath visit will create new history
अब, वे बाबा केदार की नगरी में रात्रि प्रवास करने जा रहे हैं। आजाद भारत के 70 वर्ष के इतिहास में यह पहला मौका है जब देश का प्रधानमंत्री यहां रात्रि प्रवास कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद निजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi kedarnath visit will create new history
केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धाम में रात्रि प्रवास व गुफा में ध्यान करने का जो संदेश विश्व में प्रचारित-प्रसारित होगा उससे उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश को नई पहचान मिलेगी।

 
विज्ञापन
pm modi kedarnath visit will create new history
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे राजमहल में रहने के साथ गुफा में भी रात्रि प्रवास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्सी के दशक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगजीवन राम ने भी केदारनाथ में रात्रि प्रवास किया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed