फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ पहुंचेंगे पीएम मोदी, पिछली बार प्रधानमंत्री ने बाबा केदार से मांगी थी ये मुराद

Sat, 18 May 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 May 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi visit kedarnath dham his last visit wish
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को भगवान आशुतोष के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध आस्था है। अस्सी के दशक में उन्होंने डेढ़ माह तक केदारपुरी में मंदाकिनी नदी के बायीं ओर स्थित गरुड़चट्टी मे समय व्यतीत किया था।   

Trending Videos
pm narendra modi visit kedarnath dham his last visit wish

साल 2017 में जब प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे थे तो उन्होंने भगवान शिव से एक खास चीज मांगी, जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया था। उस दौरान एक ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी से पूछा था कि आखिर आपने भगवान शिव से क्या मांगा? तो इसके जवाब में पीएम मोदी का जवाब कुछ ऐसा था।

pm narendra modi visit kedarnath dham his last visit wish

प्रधानमंत्री मोदी ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा था कि उन्होंने भगवान शिव से भारत का विकास और प्रत्येक भारतीय की प्रगति की दुआ मांगी है। 2017 में कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm narendra modi visit kedarnath dham his last visit wish

वह पहला मौका था, जब देश के कोई प्रधानमंत्री केदारनाथ के कपाट खुलने पर धाम पहुंचे हों। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 मई को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर केदारपुरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ध्यान गुफा सहित पुनर्निर्माण स्थलों पर भी जवान तैनात होंगे। 600 सुरक्षा जवान केदारनाथ पहुंच चुके हैं। एसपीजी की टीम तीन दिन से धाम में ही डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन
pm narendra modi visit kedarnath dham his last visit wish

केदारनाथ में साफ-सफाई जोरों पर चल रही है। एमआई-26 हेलीपैड से लेकर वीआईपी हेलीपैड सहित मंदिर परिसर के चारों तरफ और मंदिर मार्ग को साफ किया जा रहा है। गुरुवार को एसपीजी की 30 सदस्यीय टीम ने ध्यान गुफा का जायजा लिया। यहां भी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed