फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics 2024: समापन पर मनु भाकर लहराएंगी भारत का झंडा, कोच जसपाल राणा के साथ पेरिस के लिए होंगी रवाना

Fri, 09 Aug 2024 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Aug 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker will wave India flag at closing Uttarakhand News in Hindi
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला

पेरिस ओलंपिक-2024 में अपने निशाने से कीर्तिमान रचने वाली मनु भाकर एक बार फिर देश को गौरवान्वित करेंगी। मनु को ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए मनु अपने कोच उत्तराखंड के गोल्डन बॉय जसपाल राणा के साथ पेरिस के लिए रवाना होंगी।



11 अगस्त को होने वाले समापन समारोह में शूटिंग में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु के साथ हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभालेंगे। जसपाल राणा के पिता व उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया, मनु अपने कोच जसपाल के साथ वापस पेरिस जाएंगी। उन्होंने कहा, यह पूरे देश के साथ उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। 

Uttarakhand: दिसंबर तक 1500 युवाओं का विदेश में प्लेसमेंट,  ITI में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने की तैयारी

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker will wave India flag at closing Uttarakhand News in Hindi
मनु भाकर - फोटो : twitter

इससे उत्तराखंड के शूटर्स को प्रोत्साहन मिलेगा। बताया, ओलंपिक समापन के समारोह के मौके पर पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker will wave India flag at closing Uttarakhand News in Hindi
मनु भाकर - फोटो : PTI

बता दें कि मनु भाकर ने उत्तराखंड की राजधानी दून में निशानेबाजी के गुर सीखे हैं। जसपाल मनु के व्यक्तिगत कोच हैं। ओलंपिक शुरू होने से पहले मनु भाकर देहरादून में रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker will wave India flag at closing Uttarakhand News in Hindi
manu bhaker - फोटो : ANI

करीब डेढ़ महीने तक दून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में मनु को उत्तराखंड के गोल्डन बॉय नाम से प्रसिद्ध जसपाल राणा ने प्रशिक्षण दिया। ओलंपिक शुरू होने से पहले मनु ने शूटिंग रेंज में 12-12 दिनों के दो कैंप में प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker will wave India flag at closing Uttarakhand News in Hindi
मनु भाकर - फोटो : PTI

मनु ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई हुई थी। कुछ ही देर वह अपने दोस्तों व परिवार से बात करती थीं और पूरा समय शूटिंग पर ध्यान देती थीं। इसी बीच जसपाल ने उन्हें पिस्टल ठीक करने के भी गुर सिखाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed