फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Let our new generation not be ruined like in

उड़ता पंजाब की तरह बर्बाद न हो हमारी नई पीढ़ी, युवाओं को नशे से बचाएं: मुख्य न्यायाधीश

Sun, 06 Sep 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 06 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Let our new generation not be ruined like in
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (नैनीताल) के दिशा-निर्देशन में रविवार को सेलाकुई स्थित जय कम्युनिटी सेंटर और पीएमश्री शहीद सत्येंद्र चौहान अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक सरकारी व गैर-सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर करीब 3500 ग्रामीणों को कानूनी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर ही 2000 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके जरिए नशे के दुष्प्रभावों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने नुक्कड़ नाटक के कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी नई पीढ़ी फिल्म उड़ता पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद न हो, इसके लिए हमें अपने युवाओं को ड्रग्स से हर हाल में बचाना है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और संगत पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाते हुए कहा कि नई पीढ़ी को इस बुराई से बचाना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल, प्रधान न्यायाधीश (कुटुंब न्यायालय) आरके खुल्बे, प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल समेत कई न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और देहरादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों को टैबलेट, स्कूलों को दिए कंप्यूटर और आरओ

शिविर के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। चार विद्यालयों को कंप्यूटर, यूपीएस व प्रिंटर और पांच विद्यालयों को आरओ वाटर प्यूरीफायर भेंट किए गए। कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। इसके अलावा जरूरतमंदों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ट्रैक सूट, कंबल, मेडिकल किट, महालक्ष्मी किट और बेबी किट का वितरण किया गया।

दिव्यांगजनों को मिले उपकरण, निशुल्क हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर लोगों की शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन और ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंदों को दवाएं व चश्मे बांटे गए। वहीं, दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।शिविर में स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने वाले 12 पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed