फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar herd of elephants suddenly appeared on Pulinda Road youths run away vehicles were damaged

कोटद्वार: पुलिंडा रोड पर अचानक आया हाथियों का झुंड, देखते ही भागे युवा, तीन दोपहिया वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 06 Sep 2026 06:44 PM IST
सार

पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड पुलिंदा और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में लगातार मंडरा रहा है। आज कुछ युवा दोपहिया वाहनों से पुलिंडा मार्ग पर घूमने गए थे। तभी वहां हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
Kotdwar herd of elephants suddenly appeared on Pulinda Road youths run away vehicles were damaged
सड़क पर पहुंचा हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वीकेंड पर रविवार को पुलिंडा रोड पर मौज-मस्ती करने पहुंचे युवाओं को हाथियों के झुंड का सामना करना पड़ा। सड़क पर अचानक आए हाथियों ने तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों को देख मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड पुलिंदा और ग्रास्टनगंज क्षेत्र में लगातार मंडरा रहा है। रविवार को कुछ युवा दोपहिया वाहनों से पुलिंडा मार्ग पर गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान हाथियों ने एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे तीन हाथी दोबारा सड़क पर पहुंच गए। हाथियों ने इस दौरान एक स्कूटी और एक रॉयल एनफील्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान

वीडियो हो रहा वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त किए हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिंडा मार्ग पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने युवाओं से हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में न जाने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed