{"_id":"6a9d9f91ebfc7974f0068c88","slug":"uttarakhand-bhagwat-prasad-makwana-appointed-chairperson-of-national-commission-for-safai-karamcharis-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मकवाना बने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष; कैशब बिहारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मकवाना बने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष; कैशब बिहारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Sun, 06 Sep 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:47 PM IST
सार
भगवत प्रसाद मकवाना उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं। अब उन्हें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
भगवत प्रसाद मकवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद मकवाना को नियुक्त किया है। वहीं, कैशब बिहारी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये नियुक्तियां मौजूदा आयोग के शेष कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन
अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर मकवाना को सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों के कल्याण एवं सशक्तीकरण से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वह उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: देश में क्यों बढ़ रही बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं? वाडिया संस्थान के निदेशक ने बताए कारण
विज्ञापन
वह एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक और मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढोने) के रूप में रोजगार पर रोक और उनके पुनर्वास अधिनियम 2013 के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष समेत भाजपा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।