फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Overseas Placement Program: CS gave instructions 1500 youth will be placed abroad by December Uttarakhand News

Uttarakhand: दिसंबर तक 1500 युवाओं का विदेश में प्लेसमेंट,  ITI में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने की तैयारी

Fri, 09 Aug 2024 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

सीएस ने दिए निर्देश कि आईटीआई में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू कर भाषा की बाधा दूर करेंगे। प्रदेश से 23 छात्रों का जापान के लिए प्लेसमेंट हो चुका है। शिक्षण संस्थानों में भी  वर्कशॉप होगी।

विज्ञापन
Overseas Placement Program: CS gave instructions 1500 youth will be placed abroad by December Uttarakhand News
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

विदेश में रोजगार के लिए शुरू किए गए ओवरसीज प्लेसमेंट कार्यक्रम के तहत राज्य के युवक-युवतियों का विदेश में 1500 नौकरियां इंतजार कर रही हैं। चयन के लिए विदेशी भाषा के साथ विशेष प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं की राह में अंग्रेजी बाधा बन रही है।

विज्ञापन


इस समस्या को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आईटीआई में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने और दिसंबर महीने तक 1500 युवाओं का विदेश में प्लेसमेंट करने के निर्देश दिए। बता दें कि योजना के तहत राज्य सरकार ने कौशल विकास विभाग के तहत नेविस, लर्नेट, जेनराइज, इन्वर्टिस नाम की चार एजेंसियां सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने प्लेसमेंट कार्यक्रम के प्रचार के लिए ओपन विज्ञापन जारी करने और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन की वर्कशॉप आयोजित करने के भी निर्देश दिए। जल्द ही जापान, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम व आयरलैंड में प्लेसमेंट के लिए चार बैच प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 छात्रों का जापान में प्लेसमेंट

अभी तक सरकार के ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत 23 छात्रों को केयर गिवर के रूप में जापान में प्लेसमेंट के लिए भेजा जा चुका है। इसके साथ ही 30 नर्सिंग स्टाफ का बैच 10 अगस्त तक जापान के लिए प्रशिक्षण की तैयारी शुरू करेगा। सीएस ने युवाओं के प्रशिक्षण के लिए नए बैच शुरू करने के निर्देश दिए,. ताकि 1500 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रक्रियाओं में तेजी आ सके। अभी तक सूचीबद्ध एजेंसियों तथा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने 56 छात्रों को प्रशिक्षण के लिए दाखिला दिया है।

अक्तूबर में होंगे 10 मार्केटिंग इंवेट

बैठक में बताया गया कि राज्य के विभिन्न नर्सिंग व हॉस्पिटलिटी संस्थानों में कौशल विकास विभाग एवं सूचीबद्ध एजेंसियां ओवरसीज प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत वर्कशॉप आयोजित करेगा। अक्तूबर में इसके लिए 10 मार्केटिंग इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

स्किल पार्क बनाने के लिए अडानी ग्रुप से बातचीत

राज्य में वैश्विक स्तर के स्किल पार्क के विकास के लिए अडानी ग्रुप से बातचीत की जा रही है। राज्य में मॉडल आईटीआई के विकास के लिए आईटीई एजुकेशन सर्विसेज सिंगापुर से शुरुआती चर्चा हो चुकी है। सितंबर तक एमओयू होने की संभावना है। टाटा टेक्नोलॉजी राज्य में 13 आईटीआई के अपग्रेडेशन के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसे नाबार्ड को भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  आपदा के बाद नए पैदल मार्ग पर बसाए पड़ावों की सुरक्षा भगवान भरोसे, लिनचोली सहित इन जगह पर भू-कटाव

टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ एमओयू होगा। काशीपुर में जीआईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास के संबंध में पहले पांच बैच के लिए 95 प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुके हैं। हरिद्वार में जीआईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विकास के संबंध में पहले चार बैच के 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुके हैं। अभी तक राज्यभर में 300 से अधिक छात्रों की काउंसलिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed