फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की मौत के बाद बेटों ने 80 साल की मां संग की ऐसी हरकत, पढ़कर शर्म से झुक जाएगा सिर

Sat, 10 Mar 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Sat, 10 Mar 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Old Lady Lived in Garbage House After Throw by Her Son
old lady

पिता की मौत क्या हुई बेटों ने 80 साल की मां का वो हाल कर दिया कि शर्म से सिर झुक जाए।

Old Lady Lived in Garbage House After Throw by Her Son
old lady

पिता की मौत के बाद बेटे पुश्तैनी संपत्ति बेचकर कस्बा छोड़कर दूसरी जगह चले गए, लेकिन मां को साथ नहीं ले गए। पिछले एक साल से 80 वर्षीय वृद्धा सिर छिपाने के लिए दर-दर भटक रही है। सूचना पर एसडीएम ने नगर पंचायत के कूड़ाघर में रह रही पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। साथ ही दोनों बेटों को पता ढूंढकर बुलाने की तैयारी कर रही है।

Old Lady Lived in Garbage House After Throw by Her Son
old lady

लक्सर कस्बा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंगूरी देवी के दो बेटे और एक बेटी है। कुछ समय पहले इनके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद इनके दोनों बेटों ने कस्बे की संपत्ति बेच दी। उसके बाद महिला का एक बेटा रुहालकी गांव में परिवार के साथ रहने लगा। दूसरे बेटा झारखंड में घर लेकर रहने लगा। लेकिन दोनों अपनी मां को अपने साथ रखने से आनाकानी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Old Lady Lived in Garbage House After Throw by Her Son
old lady

इसके बाद महिला पड़ोसियों के घर रहने लगी। इसी बीच महिला को चोट लग गई। इसके बाद पड़ोसी भी इसे रखने से आनाकानी करने लगे। बुजुर्ग महिला परेशान होकर एक माह से नगर पंचायत के कूड़ाघर में रह रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथा ही बुजुर्ग महिला की ओर से अपने दोनों बेटों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि जल्द महिला के दोनों बेटों को कोतवाली बुलाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Old Lady Lived in Garbage House After Throw by Her Son
old lady

महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला की तबियत ठीक होने के बाद इनके रहने का इंतजाम किया जाएगा। इस बाबत महिला के पुत्रों को भी बुलाया जाएगा।
कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी लक्सर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed