फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां नंदा देवी महोत्सव: बारिश के बीच मां नंदा के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी, कदली वृक्ष लाए भक्त, तस्वीरें...

Sun, 12 Sep 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Sep 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Mahotsav 2021: Devotees Took Banana tree for make Nanda Devi Idols in Mela Photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव के तहत रविवार को कदली वृक्ष लेकर भक्त मां के जयकारों के साथ नैनीताल पहुंचे। इस दौरान तल्लीताल स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर और सूखाताल में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कदली वृक्षों को मां नयना देवी मंदिर परिसर में लाया गया और पूजन के बाद उन्हें सेवा समिति भवन में रख दिया गया।



सोमवार को मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण होगा। कदली (केले) के वृक्षों को लेने के लिए शनिवार शाम एक दल ज्योलीकोट के पास सडियाताल गांव में गया। रविवार शाम 3:20 बजे भारी बारिश के बीच दल के सदस्य नैनीताल पहुंचे।

वहीं तल्लीताल स्थित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर में मुख्य पुजारी दिनेश कांडपाल और श्रीराम सेवक सभा के आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने संयुक्त रूप से कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की। अनुष्ठान संपन्न कराने में सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाडी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी आदि जुटे रहे।

Nanda Devi Mahotsav 2021: Devotees Took Banana tree for make Nanda Devi Idols in Mela Photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के बाद भी भक्तों की टोली में कदली के वृक्षों को लाने का उत्साह देखा गया। इस दौरान पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय बन गया। बाद में जबकदली वृक्षों को श्री मां नयना देवी मंदिर परिसर लाया गया, जहां भक्तों ने कदली वृक्षों का स्वागत किया। 

Nanda Devi Mahotsav 2021: Devotees Took Banana tree for make Nanda Devi Idols in Mela Photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मां नंदा देवी महोत्सव के प्रवक्ता प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि कदली के वृक्षों से सोमवार को बनाई जाने वाली मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का विशेष निर्माण चंद्र प्रकाश साह के निर्देशन में होगा। मूर्ति के निर्माण के कलाकारों में कुंदन सिंह नेगी, हरीश पंत, हीरा शाही और किशन गुर्रानी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nanda Devi Mahotsav 2021: Devotees Took Banana tree for make Nanda Devi Idols in Mela Photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

नंदादेवी मेले को लेकर व्यवसायी भी काफी उत्साहित है। पिछली बार कोरोना के चलते मेला सादगी से मनाया गया था। दुकानें भी नहीं सजी थीं। इस बार मेले में काफी संख्या में दुकानें सजी हैं। कोरोना संक्रमण का असर कुछ कम होने से लोग भी मेले में शिरकत कर रहे हैं जिससे व्यापारियों को कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Nanda Devi Mahotsav 2021: Devotees Took Banana tree for make Nanda Devi Idols in Mela Photos
नंदा देवी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

मेले में कब-क्या होगा
- 13 सितंबर को मूर्ति निर्माण होगा।
- 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा और पूजन, पंच आरती के बाद भक्तों के दर्शनार्थ रखी जाएंगी, रात्रि देवी पूजन और देवी भोग।
- 15 सितंबर को प्रात: पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, कन्या पूजन, पंच आरती, रात्रि दवी पूजन व देवी भोग।
- 16 सितंबर को प्रात: पूजन, सुंदरकांड व नंदा चालीसा पाठ, पंच आरती, रात्रि देवी पूजन और देवी भोग।
- 17 सितंबर प्रात: पूजन, देवी पूजन एवं भोग, मूर्ति विसर्जन (मां नयना देवी मंदिर परिसर)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed