फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगालैंड हिंसा: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद जवान गौतम, पिता ने कहा- दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे, तस्वीरें

Tue, 07 Dec 2021 06:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Nagaland Violence: Martyred jawan Gautam cremation, his father says will send another son to the army too, see photos
शहीद गौतम लाल पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों नगालैंड में पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन के पैराशूट जवान गौतम लाल हिंसा के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। गौतम लाल टिहरी गढ़वाल के नौली गांव के रहने वाले थे। 

सोमवार शाम जवान का पार्थिव शरीर तीर्थनगरी पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया। मंगलवार सुबह 6:30 बजे उनका पार्थिव शरीर सैनिक सम्मान के साथ एम्स से उनके पैतृक गांव टिहरी के नौली गांव (हिंसरियाखाल पट्टी) के लिए रवाना हुआ। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले जवान के पार्थिव शरीर को लोगों ने सलाम किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

नगालैंड हिंसा: शहीद जवान गौतम का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

सोमवार देर शाम एम्स में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अग्रवाल ने कहा है कि शहीद गौतम लाल का बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। 

Nagaland Violence: Martyred jawan Gautam cremation, his father says will send another son to the army too, see photos
शहीद गौतम लाल पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

शहीद गौतम क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जब वह घर छुट्टी में आते थे, वह नवयुवकों को सेना में जाकर देशसेवा के लिए प्रेरित करते थे।

Nagaland Violence: Martyred jawan Gautam cremation, his father says will send another son to the army too, see photos
शहीद गौतम लाल पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला
हिंसरियाखाल के युवक रामदयाल ने बताया कि वह युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही प्रशिक्षण के तौर-तरीके भी बताते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagaland Violence: Martyred jawan Gautam cremation, his father says will send another son to the army too, see photos
शहीद गौतम लाल पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला
शहीद गौतम के पिता रमेश लाल को बेटे के जाने का गम तो है, लेकिन बेटे की शहादत पर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
 
विज्ञापन
Nagaland Violence: Martyred jawan Gautam cremation, his father says will send another son to the army too, see photos
शहीद गौतम लाल पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने सेना के अधिकारियों से बात करते हुए अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भेजने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को सेना में भेजकर देश सेवा करना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed