फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : amit shah Mussoorie tour canceled, CM will reach ITBP Academy

उत्तराखंड: आईटीबीपी पीओपी में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरहद पर खड़े रखवालों को किया दिल से सलाम

Sun, 08 Aug 2021 02:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 02:07 PM IST
सार

एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे, लेकिन बाद में उनका मसूरी आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। 

विज्ञापन
uttarakhand news : amit shah Mussoorie tour canceled, CM will reach ITBP Academy
पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीबीपी अकादमी मसूरी में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित हुआ। पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और सरहद पर देश सेवा कर रहे जवानों को दिल से सलाम किया।

विज्ञापन


शिरकत करने वाले थे गृहमंत्री अमित शाह भी
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले थे, लेकिन बाद में उनका मसूरी आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। वहीं मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी अकादमी में आयोजित 42 सहायक सेनानी जीडी एवं 11 सहायक सेनानी अभियंता के पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में शिरकत की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आईटीबीपी जैसे उत्कृष्ट बल में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके हिमवीर लद्दाख के कराकोरम पास से अरुणाचल प्रदेश के 3488 किमी की अति दुर्गम सीमा की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने बल के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की शहादत के कारण ही आज हम सुरक्षित हैं।कहा कि वे स्वयं एक पूर्व सैनिक के पुत्र हैं और इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। हमारे आईटीबीपी के हिमवीर हमेशा मातृभूमि की सुरक्षा अपने ध्येय वाक्य 'शौर्य दृढ़ता, कर्म निष्ठा' के साथ करते हैं। 

उत्तराखंड में आपदा के दौरान सहायता के लिए आईटीबीपी का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि बल द्वारा आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। बल के हिमवीरों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं व दुर्घटनाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों को बेहद तत्परता एवं कुशलता के साथ किया है। 2013 की केदारनाथ आपदा तथा 2021 में तपोवन आपदा के समय आईटीबीपी के द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु किये गये प्रयासों से जान माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सका। 

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात रहे। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने कहा कि सीएम के दौरे के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार सीएम 9: 45 बजे मसूरी पहुंचे और 12:10 बजे देहरादून के लिए वापस रवाना हो गए। 


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुरजीत सिंह देसवाल महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एडीजी अभिनव कुमार, दलजीत सिंह चौधरी, मनोज रावत एडीजी आईटीबीपी,  निलाभ किशोर महानिरीक्षक / निदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी,  अजयपाल सिंह, ब्रिगेडियर डाॅ. रामनिवास, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed