Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harda reached Gandhi Park and extended support to the protesting Anganwadi workers

Dehradun News: हरदा ने गांधी पार्क पहुंचकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन

Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Harda reached Gandhi Park and extended support to the protesting Anganwadi workers
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क पहुंचकर लंबित मांगों के लिए धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछले दस वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उनकी सरकार के कार्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1500 रुपये बढ़ाया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके हितों की अनदेखी की है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा, वे अपनी मांग को मजबूती से उठाएं। सरकार से साफ कहें कि नौ हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में सरकार और कार्यकर्ताओं के योगदान को लेकर 50-50 प्रतिशत का मानक तय किया गया था, लेकिन मौजूदा सरकार शायद उस व्यवस्था को भूल गई है। यही वजह है कि आज आंगनबाड़ी बहनों को अपनी मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए शासनादेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा, महिला कल्याण कोष में करीब 44 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध है। इस राशि का उपयोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समाधान के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावत ने कहा, उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में कई कदम उठाए थे। उन्होंने उन प्रयासों का भी जिक्र किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हजार में दम नहीं, 19 हजार से कम नहीं के संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी संगठन की नेता सुशीला खत्री और रेखा नेगी के संघर्ष की सराहना करते हुए दोनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। धरना स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, यामीन अंसारी, ओमप्रकाश बब्बन, अभिनव थापर, सुरेंद्र रांगड़, रेखा नेगी, प्रशांत खंडूरी और उपेंद्र थपलियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

-------------
आज प्रदेश भर में देंगे धरना
देहरादून। गांधी पार्क में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा, दो सूत्री लंबित मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज से प्रदेश भर में धरना देंगे। गांधी पार्क में धरना देने वालों में जिला अध्यक्ष तन्नू बांबा, संध्या रानी, गीता चौहान, मंजू मोर्चा, बीना अरोड़ा, मधु पुंडीर आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed