फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान बना प्रेमी: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, दोस्त के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत, शव देख बिलखते रहे परिजन

Sun, 28 Aug 2022 11:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Murder Girlfriend throat slit for pressurizing marriage Crime in US Nagar
हत्या। - फोटो : अमर उजाला

अंजलि के शव को देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। हत्या के 24 दिन बाद बरामद अंजलि का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। उसके शरीर को कीड़ों ने खाकर कई जगह खराब कर दिया था। उसका शव एकदम घने जंगल में मिला है। वहां आमतौर पर किसी व्यक्ति का आना-जाना नहीं होता है। इसी कारण हत्या के 24 दिन तक किसी ने शव को नहीं देखा।



शादी का दबाव बनाने पर पिकअप चालक प्रेमी ने हेल्पर साथी की मदद से नैनीताल जिले में मोटाहल्दू के ग्राम खड़कपुर निवासी अंजलि की गला रेतकर हत्या कर दी। गुमशुदगी के 24 दिन बाद पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर उसका शव शक्तिफार्म रोड पर जंगल से बरामद किया। आरोपी ने तीन अगस्त को ही उसकी हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी बरामद कर ली है।

लालकुआं थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर मोटाहल्दू निवासी खीमराम की 18 वर्षीय पुत्री अंजलि किच्छा के डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेना चाहती थी। इसके लिए वह तीन अगस्त को अपने घर से निकली थी लेकिन तब से वह घर नहीं लौटी। अंजलि के परिजनों ने लालकुआं थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। अंजलि के न मिलने पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो अंतिम बार मोबाइल फोन पर उसकी बात ग्राम बरा निवासी यामीन अहमद से होने का पता चला।

Murder Girlfriend throat slit for pressurizing marriage Crime in US Nagar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलभट्टा के एसओ कमलेश भट्ट ने यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कुछ ही देर में वह टूट गया। बाद में यामीन की निशानदेही पर शक्तिफार्म रोड पर वन विभाग की चौकी से आगे घने जंगल से अंजलि का गला सड़ा शव बरामद हुआ। पूछताछ में यामीन ने पुलिस को बताया कि किच्छा आकर अंजलि ने यामीन के मोबाइल पर कॉल की।

Murder Girlfriend throat slit for pressurizing marriage Crime in US Nagar
मृतका - फोटो : अमर उजाला

उस समय यामीन बहेड़ी में था। अंजलि का फोन आने पर यामीन अपने भाई की बाइक से किच्छा आया। वह बरा निवासी अपनी पिकअप के हेल्पर सचिन सक्सेना को भी साथ लाया था। आरोप है कि किच्छा में मिलने पर अंजलि शादी करने के लिए यामीन पर दबाव बनाने लगी। तभी यामीन ने अंजलि को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।

अंजलि और सचिन दोनों को बाइक पर बैठाकर वह शक्तिफार्म रोड पर वन विभाग की चौकी से आगे जंगल में ले गया। वहां गला रेतकर उसने अंजलि की हत्या कर दी। इसके बाद अंजलि का पर्स जंगल में ही घटनास्थल से कुछ दूर फेंक दिया गया। पुलिस ने यामीन की निशानदेही पर अंजलि का पर्स समेत हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। नैनीताल पुलिस यामीन समेत उसके हेल्पर सचिन को भी लालकुआं ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Girlfriend throat slit for pressurizing marriage Crime in US Nagar
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि अंजलि और यामीन की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बाद में दोनों चैटिंग कर एक-दूसरे से मिलने लगे। अंजलि यामीन से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन यामीन उसे हमेशा टाल रहा था। इस पर यामीन ने जंगल में ले जाकर अंजलि की हत्या कर दी। 

ये भी पढ़ें...सबको रुलाकर चली गईं गायिका संजना: घर में फंदे से लटका मिला था शव, दो महीने से साथ रह रहा था एक लड़का

विज्ञापन
Murder Girlfriend throat slit for pressurizing marriage Crime in US Nagar
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अंजलि के शव को देखकर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। दुखी पिता के समझ में नहीं आ रहा था कि उसकी पुत्री यामीन से कैसे परिचित हुई। अंजलि के पिता हल्दूचौड़ के गैस प्लांट में नौकरी करते हैं। अंजलि के घर में मां के अलावा एक छोटा भाई और एक छोटी बहन भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed