फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबको रुलाकर चली गईं गायिका संजना: घर में फंदे से लटका मिला था शव, दो महीने से साथ रह रहा था एक लड़का

Sun, 28 Aug 2022 08:36 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 28 Aug 2022 08:36 AM IST
विज्ञापन
singer Sanjana Raj Death Dead body was found hanging in house
गायिका संजना राज की मौत - फोटो : अमर उजाला

जौनसार की उभरती लोक गायिका संजना राज के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण हैंगिंग ही आया है। ऐसे में एक तरह से आत्महत्या की पुष्टि हुई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस को संजना के साथी अंकित से पूछताछ में भी खास जानकारी नहीं मिली है। 

singer Sanjana Raj Death Dead body was found hanging in house
गायिका संजना राज की मौत - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित एक मकान में युवती का शव मिला था। वह खिड़की की ग्रिल के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान जौनसार की लोकगायिका संजना राज (22) के रूप में हुई थी। संजना के साथ एक युवक भी दो माह से रह रहा था। उससे पूछताछ की गई, लेकिन संजना की मौत के बारे में उससे कोई जानकारी नहीं मिली। 


 
singer Sanjana Raj Death Dead body was found hanging in house
गायिका संजना राज की मौत - फोटो : अमर उजाला

इधर, शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से कोई शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल किसी विवाद के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer Sanjana Raj Death Dead body was found hanging in house
गायिका संजना राज की मौत - फोटो : अमर उजाला

संजना राज जौनसार बावर की उभरती हुईं लोक गायिका थीं। हालांकि वर्ष 2009 में उन्होंने गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया था, लेकिन क्षेत्र में धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर उन्होंने अपनी आवाज का लोहा मनवाया। 

ये भी पढ़ें...Exclusive: गंगोत्री व यमुनोत्री रेल परियोजना में बनेगी देश की सबसे लंबी रेल सुरंग, बनाई गई फाइनल डीपीआर

विज्ञापन
singer Sanjana Raj Death Dead body was found hanging in house
गायिका संजना राज की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूब पर अपलोड किए गए उनके गीत देवा बिजिटा को 16 हजार से अधिक लोगों ने देखा और सुना। लोक हारुल को 23 हजार लोगों ने देखा। तेरी शादी री चिठ्ठी को तीन हजार लोगों ने देखा। साथो की अनामिका गीत को 19 हजार लोगों ने देखा। जौनसार बावर की लोक कलाकार और धुमसू मंच की संस्थापक शांति वर्मा ने बताया कि संजना राज ने उन्हीं से लोक गीत सीखे, लेकिन कुछ समय से संजना उनके संपर्क में नहीं थी। उन्होंने बताया कि संजना राज क्षेत्र की उभरती हुई लोक गायिका थीं। वह एक हंसमुख चेहरा थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed