फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 लाख लोगों को झटका, बंद हुई उन्हें इलाज के लिए मिलने वाली ये सरकारी सुविधा

Fri, 10 Nov 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
mukhyamantri swasthya bima yojana closed in uttarakhand
सरकार ने 12 लाख लोगों को करारा झटका दिया है। सरकार ने उन्हें इलाज के लिए दी जाने वाली ये सुविधा बंद कर दी है।



 
mukhyamantri swasthya bima yojana closed in uttarakhand
msby
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों के लिए यह बुरी खबर मिली है। बृहस्पतिवार से लोगों को निशुल्क इलाज कराने वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पर ब्रेक लग गया है। दोपहर तीन बजे से दून अस्पताल सहित समस्त अस्पतालों में इस योजना से लाभ लेने पहुंचे  मरीजों को बैरंग लौटा दिया गया।


 
mukhyamantri swasthya bima yojana closed in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में एक अप्रैल 2015 से इस योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत राज्य के उन बीपीएल और एपीएल परिवारों को पात्र बनाया गया था, जो सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, उनके आश्रित और आयकरदाता की श्रेणी में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mukhyamantri swasthya bima yojana closed in uttarakhand
doon medical college - फोटो : amarujala

वर्तमान में 12 लाख लोग इस योजना का लाभ उठा रहे थे, लेकिन बीमा कंपनी बजाज आलियांज की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में मेल भेजकर सूचित किया गया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि नौ नवंबर 2017 को दोपहर तीन बजे से योजना को समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
mukhyamantri swasthya bima yojana closed in uttarakhand
insurance

बीमा कंपनी का मेल मिलते ही अस्पतालों की ओर से इस योजना के पात्र मरीजों को अस्पतालों से वापस लौटाना शुरू कर दिया गया। योजना के नोडल अधिकारी डॉ.अमलेश कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी को शासन से योजना के विस्तारीकरण का आदेश नहीं मिला है, जिसके चलते अचानक योजना को बंद कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed