फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ में चल रही जिन्ना की 'हेट स्टोरी', यहां उनकी Love Story के पूरे हो गए 100 साल, देखिए...

Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
गिरीश रंजन तिवारी/अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Muhammad Ali Jinnah love story complete 100 years during amu photo controversy
Muhammad Ali Jinnah

इन दिनों अलीगढ़ में पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर हेट स्टोरी की पटकथा लिखी जा रही है, वहीं नैनीताल उनकी परीकथाओं सरीखी लव स्टोरी के शताब्दी वर्ष का गवाह बन रहा है। आज से ठीक सौ वर्ष पहले 19 अप्रैल 1918 को विवाह के तुरंत बाद जिन्ना अपनी पत्नी रतनबाई (रूटी) के साथ हनीमून मनाने सरोवर नगरी में आए थे।

Muhammad Ali Jinnah love story complete 100 years during amu photo controversy
Muhammad Ali Jinnah

जिन्ना तब लगभग 10 दिन यहां मेट्रोपोल होटल में रहे थे। 1880 में बने इस होटल के मालिक उनके मित्र महबूबाबाद के नवाब सर मोहम्मद अली मोहम्मद खान थे। बंटवारे के बाद इसके तत्कालीन मालिक राजा आमिर अहमद खान के पाकिस्तान चले जाने पर यह शत्रु संपत्ति घोषित हो गया। अब इसके आलीशान भवन खंडहर हो चुके हैं। इस होटल से शुरू जिन्ना की प्रेमकथा का अंजाम भी इस होटल जैसा ही हुआ। अपने दौर की देश की सबसे चर्चित प्रेमकथा जल्द ही बिखरे रिश्तों और दुखद अंत पर पहुंच गई।

Muhammad Ali Jinnah love story complete 100 years during amu photo controversy
Muhammad Ali Jinnah

1916 में 40 वर्षीय जिन्ना मुंबई के प्रतिष्ठित वकील थे। उनकी मुंबई (तब बॉम्बे) के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार पारसी दिनशॉ मानेकजी पेटिट से दोस्ती थी। पेटिट की पुत्री रतनबाई उर्फ रूटी तब 16 वर्ष की थीं और अपने अद्वितीय सौंदर्य और बुद्धिमत्ता के चलते नाइटिंगेल ऑफ मुंबई नाम से मशहूर थीं। जिन्ना और रूटी में 24 वर्ष का अंतर था। जिन्ना की शादी 16 वर्ष की उम्र में हो चुकी थी लेकिन चंद महीनों में ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। जिन्ना और रूटी में पहली नजर में प्यार हो गया पर रूटी के पिता विवाह को राजी नहीं थे। रूटी के घर से निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लेकिन 18 वर्ष की होते ही रूटी ने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ कर इस्लाम अपना लिया और मरयम नाम रखकर जिन्ना से विवाह कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muhammad Ali Jinnah love story complete 100 years during amu photo controversy
Muhammad Ali Jinnah

जिन्ना की जीवनकथा जिन्ना ऑफ पाकिस्तान में लेखक स्टेनली वॉलपर्ट ने उल्लेख किया है कि वे हनीमून के लिए नैनीताल आए थे। अभी तक एक दूसरे से अलग रहे जिन्ना रूटी की प्रेम कहानी नैनीताल में ही परवान चढ़ी। संभवत: वह सौ वर्ष पहले का यही सप्ताह रहा होगा। 1919 में उनकी पुत्री दीना का जन्म हुआ। बाद में जिन्ना स्वाधीनता आंदोलन खासकर मुस्लिम लीग के बैनर तले अलग राष्ट्र बनाने के आंदोलन में इस कदर उलझे कि उनका रूटी से साथ छूटता चला गया, 1927 में वे अलग ही हो गए।  रूटी अंत तक उन्हें मार्मिक प्रेमपत्र लिखती रहीं और जिन्ना ने भी फिर विवाह नहीं किया। मात्र 29 वर्ष की आयु में ठीक अपने जन्मदिन के रोज रूटी का निधन हो गया।

विज्ञापन
Muhammad Ali Jinnah love story complete 100 years during amu photo controversy
Muhammad Ali Jinnah

रूटी के निधन के बाद जिन्ना की बेटी दीना की परवरिश जिन्ना की बहन फातिमा ने की। दीना को एक पारसी युवक नेविल वाडिया से प्रेम हो गया। जिन्ना की मर्जी के बगैर दीना ने नेविल से विवाह कर लिया। रूटी के पिता की तर्ज पर अब जिन्ना ने अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया यहां तक कि उसे जिन्ना नाम भी प्रयोग नहीं करने दिया। पाकिस्तान का निर्माण जिन्ना ने किया पर उनकी पुत्री ने भारत को अपनाया और जिन्ना की पाकिस्तान में कोई विरासत तक नहीं बची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed